Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि का 28 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Jul 2025 6:15 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 28 July 2025

Aaj Ka Rashifal 28 July 2025: आज 28 जुलाई 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और उत्साह लेकर आएगा. कुछ को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, तो कुछ को रिश्तों में सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है. जानिए आपकी राशि के लिए क्या संकेत हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 28 July 2025: आज जुलाई 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत और अवसरों से भरा रहेगा, जबकि कुछ को पुराने मामलों में सावधानी बरतनी होगी. ग्रहों की स्थिति व्यापार, करियर और रिश्तों में बदलाव ला सकती है. प्रेम जीवन में मधुरता आ सकती है और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है. आइए जानते हैं आपकी राशि का आज का हाल.

मेष
आज का दिन पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता से भरा रहेगा. किसी खास कार्य में सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा. तेल और तिलहन के क्षेत्र में निवेश लाभकारी हो सकता है. संतान को लेकर चिंता रह सकती है. कार्यस्थल पर माहौल सुखद रहेगा, लेकिन वाणी में संयम रखें.
शुभ अंक – 9 | शुभ रंग – पीला

 आज 28 जुलाई 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

वृषभ
आप जो सोचते हैं, उसे अमल में नहीं ला पाते. पहले स्वयं को व्यवस्थित करें. संकीर्ण सोच को त्यागें, तभी सफलता मिलेगी. रोजगार से संबंधित प्रयास सफल होंगे. पुराने आर्थिक मसले सुलझ सकते हैं. आत्मनिरीक्षण आवश्यक है.
शुभ अंक – 2 | शुभ रंग – सफेद

मिथुन
आपकी अपनी चिंताओं का असर दूसरों पर न पड़े. व्यय वृद्धि के कारण तनाव रहेगा. फालतू के विवादों और झंझटों से दूरी बनाएं. चोट या दुर्घटना का खतरा हो सकता है. पढ़ाई में रुकावट आ सकती है, शांत रहें.
शुभ अंक – 3 | शुभ रंग – नीला

कर्क
दिन अनुभवों से भरा होगा. जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है. पुराना बकाया प्राप्त हो सकता है. रोजगार के अवसर मिलेंगे. अनावश्यक खर्चों से बचें. कुछ पुराने विवाद फिर उभर सकते हैं.
शुभ अंक – 4 | शुभ रंग – पीला

सिंह
संगत बदलने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. अपनी बात को सिद्ध करने में मेहनत करनी होगी. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. व्यवसाय में नई योजनाएं बनेंगी और लाभ होगा. कार्यशैली में सुधार आएगा.
शुभ अंक – 9 | शुभ रंग – पीला

कन्या
काम की शुरुआत धीमी हो सकती है. माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. यात्रा, निवेश और नौकरी के लिए दिन अच्छा रहेगा. आंखों की समस्या परेशान कर सकती है. धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी.
शुभ अंक – 6 | शुभ रंग – हरा

तुला
संतान के विवाह में जल्दबाजी न करें. कोई गलत निर्णय बड़ा नुकसान दे सकता है. जोखिम वाले कार्यों को टालें. मशीन, वाहन और अग्नि से सावधान रहें. कोई आयोजन या योजना बन सकती है.
शुभ अंक – 3 | शुभ रंग – नीला

वृश्चिक
जीवनसाथी से वाद-विवाद संभव है. घरेलू मामलों में आपसी सहमति जरूरी है. शुभ कार्य में आ रही बाधा दूर होगी. राजनीतिक गतिविधियों में विरोध झेलना पड़ सकता है. धैर्य रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक – 9 | शुभ रंग – पीला

धनु
संतान की मांगें पूरी करें लेकिन उनकी जिद जायज हो. निर्णय शक्ति कमजोर रह सकती है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा. आत्मविश्वास की कमी से पीछे रह सकते हैं.
शुभ अंक – 1 | शुभ रंग – लाल

मकर
दूसरों की समस्याओं को समझें और सहयोग करें. गुस्से से मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है. पिता से संबंध सुधरेंगे. नए व्यवसाय में निवेश से पहले पूरी जानकारी लें. पारिवारिक समारोह की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे.
शुभ अंक – 7 | शुभ रंग – नीला

कुंभ
कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है. मनचाही नौकरी के लिए अधिक प्रयास करने होंगे. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें. गुलाबी रंग पहनने से सफलता मिलने की संभावना है.
शुभ अंक – 6 | शुभ रंग – पीला

मीन
व्यवसाय में मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा. विरोधी आपकी योजनाओं में बाधा डाल सकते हैं. सूझबूझ से धन लाभ संभव है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी और निवेश से लाभ मिलेगा. प्रेम में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक – 9 | शुभ रंग – पीला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola