Aaj Ka Rashifal,31 दिसंबर 2022: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े आज का राशिफल

Published by :Shaurya Punj
Published at :31 Dec 2022 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal,31 दिसंबर 2022: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 31 दिसंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़े अपना आज का राशिफल...

विज्ञापन

आज तारीख है 31 दिसंबर 2022 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन  कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं

Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 31 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष राशि

नया ऑफिस या दुकान खरीदने का मन बन सकता है. कारोबार के लिए यात्रा होगी. प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग हो सकती है. नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लें तो ही अच्छा है. बिजनेस या नौकरी के किसी काम सेयात्रा हो सकती है. कामकाज में सुधार होगा. जीवनसाथी या लवर आपको कोई गिफ्ट दे सकता है.

Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृषभ राशि / वृष राशि

वृषभ राशि को संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा. आप अपने भाग्य के बलबूते पर अपार सफलता हासिल करेंगे, इन राशि वाले व्यक्तियों को अप्रत्याशित रूप से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. मोबाइल और टीवी का अत्यधिक उपयोग ध्यान विचलित कर सकता है.

Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मिथुन राशि

किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें. यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा. निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी. जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो.

Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कर्क राशि

आज रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा. मन में आती कुछ बातें आपको दुखी कर सकती हैं. भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें. आप अति उत्साह और जल्दबाजी में कोई काम बिगाड़ भी सकते हैं. ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. भोजन के मामले मेंआप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं.

Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
सिंह राशि

आज आपको कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने और लोगों से संपर्क बनाने की आवश्यकता होगी. जल्दबाजी में अमीर बनाने वाली योजना वाकई किसी के लिए काम कर सकती है. काम के संबंध में दूर-दराज के क्षेत्रों में पलायन करने की स्थिति होगी.

Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कन्या राशि

अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें. हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ. अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें. आप अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे.

Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
तुला राशि

बिजनेस में फायदे के योग हैं. कार्यस्थल पर वातावरण भी आपके फेवर में हो सकता है. ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन दिन भी अच्छा रहेगा. आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, खुद भी उतने ही फायदे में हो सकते हैं. नई योजनाएं आज बन सकती हैं. कामकाज में सुधार होने के योग हैं.

Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृश्चिक राशि

आपकी अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. जीवन साथी से धन की प्राप्ति हो सकती है. व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी एवं व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा. विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए अच्छी सलाह मिलेगी व परीक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे.

Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
धनु राशि

जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है. अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं. शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें, क्योंकि यह आपके लिए इस वक़्त बहुत ज़रूरी है. कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है.

Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

मकर राशि

आज आपका कारोबार बढ़ सकता है. जूनियर भी आपकी मदद करेंगे. कोई टेंशन भी आज खत्म हो सकती है.  समझदारी से काम लें. मकान की समस्या सुलझ जाएगी. बिजनेस में कोई फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग बन रहे हैं. पैसों की स्थिति में सुधार के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे.

Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कुंभ राशि

आज आपको प्रेम संबंध में कठिनाई हो सकती है या किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. एकाग्रता में कमी आएगी. यदि आप अपने कार्यक्षेत्र या दिशा में परिवर्तन करना चाहते हैं तो भविष्य में इसके लाभ जरूर नजर आऐंगे.

Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मीन राशि

सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है. आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा. अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा. किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है.

Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 31 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola