Aaj Ka Rashifal: किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहेगा सतर्क रहने का संकेत, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का आज 22 नवंबर 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Nov 2025 8:08 AM
आज 22 नवंबर 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: आज का राशिफल संकेत दे रहा है कि शनिवार 22 नवंबर भाग्य और परिश्रम का संगम साबित होगा. जहां कुछ राशियों को धन लाभ और तरक्की मिलेगी, वहीं कुछ को निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से, कैसा रहेगा आपका आज का दिन सितारों की नजर में.
Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: आज शनिवार 22 नवंबर 2025 का दिन नई उम्मीदें और मौके लेकर आया है. आज ग्रहों की चाल आपके करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य पर असर डालेगी. कुछ राशियों को लाभ और सफलता के संकेत हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा. जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है.
मेष: इस समय आपकी विद्या, बुद्धि और प्रतिभा निखरेगी. धन कमाने के प्रयास सफल होंगे. घर में कोई शुभ या मांगलिक काम पूरा होगा. हालांकि कुछ संचित धन खर्च भी हो सकता है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी और जीवन की सुविधाएं बढ़ेंगी.
वृष: पढ़ाई, लिखाई और सोच-विचार में रुचि बढ़ेगी. आपकी उम्मीदें मजबूत होंगी और मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे. लोकप्रियता बढ़ने के साथ धन लाभ भी होगा. मान-सम्मान मिलेगा और शत्रुओं पर विजय मिलेगी.
मिथुन: नौकरी या कामकाज से जुड़ी व्यस्तताएं बढ़ेंगी. आर्थिक जरूरतें पूरी होंगी. गुप्त विरोधियों की चालें नाकाम होंगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से भी मदद प्राप्त होगी. मन हल्का और प्रसन्न रहेगा.
कर्क: पढ़ाई, शोध या भाषण-प्रवचन जैसे कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार में तरक्की मिलेगी और घर के उपयोग की चीजें जुटेंगी. सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और घर का माहौल खुशहाल रहेगा. मन की इच्छाएं पूरी होंगी.
सिंह: कमाई तो होगी, लेकिन बचत में थोड़ी कमी दिख सकती है. अटके हुए काम पूरे होंगे और कारोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा. परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा और वाहन सुख भी प्राप्त होगा.
कन्या: सरकारी बड़े अधिकारियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. नई उम्मीदें जागेंगी और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी. दोस्तों और शुभचिंतकों का साथ मिलेगा. धैर्य और साहस से सभी काम सफल होंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.
तुला: मेहनत के दम पर मनचाही सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों में खर्च बढ़ सकता है. बच्चों और भाई-बहनों का सुख अच्छा मिलेगा.
वृश्चिक: आपकी बुद्धि और कौशल की हर जगह तारीफ होगी. चिंतित मनोकामनाएं पूरी होंगी. बिजनेस में सकारात्मक बदलाव और आर्थिक लाभ होगा. सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा. जमीन-जायदाद के कार्य सफल होंगे.
धनु: शुभ समाचार मिलेंगे. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा. किसी बड़े काम को पूरा करने में कई लोगों का साथ मिलेगा. छात्रों को पढ़ाई और प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: आज 22 नवंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
मकर: रहन-सहन और रहने की जगह में आराम मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार के सुख-साधन भी बढ़ेंगे. विरोधियों पर जीत मिलेगी. सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों का फायदा होगा. रुका हुआ पैसा भी मिलेगा.
कुंभ: आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. कमाई के नए रास्ते मिलेंगे. नए लोगों से पहचान बढ़ेगी. माता-पिता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान बढ़ेगा. घर में शांति रहेगी और मन की इच्छाएं पूरी होंगी.
मीन: अपने काम पर ध्यान दें. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. आपके धैर्य और गंभीरता से परिवार में महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. जरूरी चीजों की खरीद पर खर्च थोड़ा बढ़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










