Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में थोड़े प्रयास से सफलता मिलेगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 7 सितंबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Sep 2025 6:04 AM
आज 7 सितंबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 7 September 2025: आज 7 सितंबर का राशिफल जीवन के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. नौकरी, व्यापार, शिक्षा और वैवाहिक जीवन में आज ग्रहों की चाल से कई शुभ और कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां बनेंगी. आइए जानते हैं ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Rashifal 7 September 2025: आज 7 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है. कहीं आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं रिश्तों में तालमेल की जरूरत होगी. जानिए प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल आपके करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और परिवार पर कैसा प्रभाव डालने वाला है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और धन संचय के अच्छे योग बनेंगे. आपके प्रयास सफल होंगे जिससे भविष्य में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और उनकी प्रशंसा होगी. नई नौकरी के भी मौके बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी है.
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. किसी काम में बहस की स्थिति बन सकती है, लेकिन परिवार का साथ मिलने से आप मानसिक रूप से मज़बूत रहेंगे. सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा. आज किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें. प्रेम संबंधों में मनमुटाव संभव है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. पुरानी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ें. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है. नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं. खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. जरूरी कार्यों पर ध्यान दें. योजनाओं में बदलाव से लाभ होगा. खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में अचानक लाभ मिलेगा. ज्यादा भागदौड़ से सेहत प्रभावित हो सकती है. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और साथी को उपहार देने से संबंध मज़बूत होंगे. वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा. किसी बड़े काम की सफलता भविष्य में लाभ देगी. नौकरी करने वालों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. बिजनेस में मुनाफा होगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सतर्क रहने की ज़रूरत है. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. सेहत पर ध्यान दें. आर्थिक मामलों में थोड़े प्रयास से सफलता मिलेगी. मन में कई सवाल उठ सकते हैं. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा. साथी संग घूमने की योजना बन सकती है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के मन में सवाल बने रहेंगे. करियर में अवसर मिलेंगे. कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं और वरिष्ठों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है. प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा. धन, वाहन और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. साहस और पराक्रम से लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी संबंधी कामों में अच्छी डील हो सकती है. वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद हो सकता है. परिवार के साथ सामंजस्य बनाए रखें.
धनु राशि
धनु राशि वालों का दिन व्यस्त रहेगा. ऊर्जा और उत्साह से अधूरे काम पूरे होंगे. जोखिम भरे कामों से बचें. धार्मिक यात्रा के योग हैं जिससे मानसिक शांति मिलेगी. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और साथी का पूरा सहयोग मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा. खुशखबरी मिलने के योग हैं. उधार दिया धन वापस मिलेगा. बिजनेस करने वालों को अच्छे अवसर मिलेंगे. सेहत ठीक रहेगी. प्रेम जीवन में तालमेल ज़रूरी है. प्रतियोगिता में सफलता और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा. खर्च बढ़ सकते हैं. भावुक होकर कोई काम न करें. किसी पर आंख बंद कर भरोसा करने से बचें. जल्दबाजी में निर्णय लेने से हानि हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी. वैवाहिक जीवन में विवाद संभव है. सेहत पर ध्यान दें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा. किस्मत साथ देगी और बड़ा अवसर मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन गलतफहमियां दूर होंगी और राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










