Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों को कुछ बड़ा करने का अवसर मिलेगा, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 4 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Oct 2025 7:02 AM
आज 4 अक्टूबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: आज 4 अक्टूबर का दिन नए अवसरों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. कुछ राशियों को करियर में प्रगति मिलेगी तो कुछ को परिवार और रिश्तों से जुड़ी खुशखबरी. आर्थिक लाभ और नए अनुभव आपके जीवन में नयापन लाएंगे. धैर्य और मेहनत सफलता की कुंजी साबित होगी. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: आज 4 अक्टूबर का दिन आपके लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के मौके मिलेंगे. ध्यान रखें, संयम और समझदारी से लिए गए निर्णय लंबे समय तक लाभदायक साबित होंगे. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष
आज मेहनत और प्रयास से कठिनाइयों पर काबू पाएंगे. दिमागी सूझबूझ से हर समस्या का समाधान निकाल पाएंगे. भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. व्यापारिक यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी.
वृषभ
आपका व्यक्तित्व और भी प्रभावशाली बनेगा. महत्वपूर्ण और यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा लोकप्रियता में वृद्धि होगी. धन लाभ के साथ मान-सम्मान, उपहार और पुरस्कार की प्राप्ति होगी. विरोधियों और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे.
मिथुन
रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में लाभकारी वातावरण बनेगा. सहयोगियों के साथ मिलकर प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. नए काम की शुरुआत लाभदायक होगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से अपेक्षित मदद भी प्राप्त होगी.
कर्क
आपको शुभ समाचार और सद्भावनाएं मिलेंगी. व्यापार और उद्योग में सफलता मिलेगी. घरेलू वस्तुओं का संचय करेंगे और भौतिक सुख-सुविधाएँ प्राप्त होंगी. परिवार का माहौल सुखद रहेगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना का भय है.
सिंह
परिस्थितियों में सुधार होगा. नौकरी और व्यापार में मेहनत से बिगड़े कार्य बनेंगे. संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी. परिवार संग किसी धार्मिक या सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति होगी.
कन्या
परीक्षा और प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलेगी. नई उम्मीदें और अवसर सामने आएंगे. धैर्य और साहस से कार्य पूरे होंगे. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. नौकरी में उत्साह रहेगा और दांपत्य जीवन सुखमय होगा. संतान सुख प्राप्त होगा.
तुला
आप मेहनत से इच्छित सफलता पाएंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल होंगे, लेकिन पारिवारिक दायित्वों पर खर्च अधिक होगा. स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है. आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी बरतें.
वृश्चिक
मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी. व्यापार में शुभ परिवर्तन होगा और आर्थिक लाभ मिलेगा. सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी. मित्र और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य सफल होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.
धनु
बौद्धिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. अटके कामों में प्रगति होगी. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ बड़ा करने का अवसर मिलेगा. बड़ी योजनाओं को पूरा करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.
मकर
साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. सामाजिक और राजनीतिक संपर्क से लाभ होगा. रुकी हुई धनराशि वापस मिलेगी और सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी.
कुंभ
गृहस्थ जीवन का अच्छा सुख मिलेगा. मित्रों और परिवार का सहयोग रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आत्मसम्मान बढ़ेगा. आमदनी में वृद्धि होगी. नए परिचय से दायरा विस्तृत होगा. मनोकामनाएँ पूरी होंगी.
मीन
रोजगार क्षेत्र में चिंता से मुक्ति मिलेगी. मेहनत का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सराहनीय काम करने का अवसर प्राप्त होगा. धैर्य और गंभीरता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










