Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों को प्रियजनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 11 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2025 7:32 AM
आज 11 अक्टूबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 October 2025: आज शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को चंद्रमा की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है. आज कुछ लोगों को करियर में नई दिशा मिलेगी तो कुछ के लिए आर्थिक लाभ का अवसर बनेगा.आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 11 October 2025: आज 11 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और सफलता लेकर आया है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति नई उपलब्धियों के द्वार खोलेगी. वहीं, कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि (Aries)
नई जिम्मेदारियां और सम्मान का योग
नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे पद और अधिकारों में वृद्धि संभव है. व्यापार में उन्नति होगी और आमदनी के नये स्रोत बनेंगे. हालांकि, आसपास के लोगों से कुछ कष्ट या विरोध झेलना पड़ सकता है. परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.
वृषभ राशि (Taurus)
कार्य में रुकावटें, सतर्क रहें
महत्वपूर्ण कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं. इस समय किसी पेचीदा मामले में हाथ डालने से बचें. आपको व्यवहार में संयम और दक्षता रखनी होगी, क्योंकि आपकी लापरवाही या परिस्थिति का फायदा दूसरे लोग उठा सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)
आर्थिक स्थिति में सुधार, सफलता के संकेत
व्यापार और नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं. कामकाज बेहतर चलेगा और आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की स्थिति में सुधार होगा और जरूरी कार्यों में अनायास सफलता मिलेगी. सेहत सामान्य रहेगी और मुकदमेबाजी में सफलता की संभावना है.
कर्क राशि (Cancer)
परिश्रम अधिक, परिणाम सीमित
कड़ी मेहनत के बावजूद स्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेंगी. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. भाई-बहनों या मित्रों से मतभेद संभव हैं. किसी भी लिखित या कानूनी काम में विशेष सावधानी रखें. व्यवसाय में लेन-देन को लेकर विवाद से बचें.
सिंह राशि (Leo)
धैर्य रखें, मतभेद से बचें
आपके योजनाबद्ध कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों से मतभेद की संभावना बन रही है. किसी भी जोखिमभरे काम को सावधानी से करें. मानसिक रूप से खुद को संतुलित रखना जरूरी है.
कन्या राशि (Virgo)
प्रगति और शुभ कार्यों का समय
व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में गति और सफलता मिलेगी. प्रॉपर्टी, मकान या नए व्यवसाय में लाभ के योग हैं. परिवार में विवाह या अन्य शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं. प्रियजनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा.
तुला राशि (Libra)
रुके काम बनेंगे, खुशियां मिलेंगी
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा. धन प्राप्ति के योग हैं. नया काम शुरू करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी. लम्बित कार्य पूरे होंगे और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
संतान और परिवार को समय दें
संतान पक्ष पर खर्च की संभावना है, जो उनकी प्रगति के लिए लाभदायक होगा. अध्ययन और लेखन में रुचि बढ़ेगी. घर में बड़े-बुजुर्गों का आगमन संभव है. भूमि, भवन और वाहन सुख के योग हैं. यात्रा का अवसर मिलेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
सफलता और इच्छापूर्ति का दौर
रोजगार में सफलता और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है. व्यापार-धंधे में लाभ होगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.
मकर राशि (Capricorn)
संपर्क बढ़ाएं, उन्नति के योग
अपने क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध बढ़ाने का प्रयास करें, इससे लंबित समस्याओं का समाधान मिलेगा. जोखिम वाले कामों से दूरी रखें. नौकरी में उन्नति और सम्मान की संभावना है.
कुंभ राशि (Aquarius)
सूझबूझ से सफलता, प्रसन्नता का माहौल
आपकी समझदारी और व्यवहार कुशलता से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. मन में संतोष और प्रसन्नता का भाव रहेगा.
मीन राशि (Pisces)
मानसिक उलझनें पर नियंत्रण रखें
कुछ पुरानी मान्यताएं या भरोसेमंद लोग आपके विरुद्ध कार्य कर सकते हैं, परंतु आपको कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा. धैर्य रखें और अपने आत्मविश्वास पर भरोसा करें. समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










