Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों को दोस्तों और पड़ोसियों का साथ मिलेगा, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 3 नवंबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Nov 2025 6:59 AM
आज 3 नवंबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 November 2025: आज सोमवार 3 नवंबर 2025 का दिन नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है. भाग्य का साथ मिलेगा, व्यापार में उन्नति और पारिवारिक सुख संभव है. कुछ जातकों के लिए यात्रा और धन लाभ के योग हैं, जबकि कुछ को संयम और सतर्कता से दिन बिताने की सलाह दी जाती है. जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से , शनिवार 3 नवंबर का राशिफल आपके लिए क्या खास संदेश लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 3 November 2025: आज सोमवार 3 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. आज मेहनत का फल मिलेगा, रुके हुए काम पूरे होंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. कुछ लोगों को आर्थिक लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. वहीं, कुछ राशियों को सेहत और खर्चों पर ध्यान देने की ज़रूरत है. चलिए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से, आज आपका दिन कैसा रहने वाला है.
मेष राशि – नए मौके और सतर्कता की जरूरत
इस समय आपको नौकरी और कामकाज के नए अवसर मिल सकते हैं. अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट या बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए लापरवाही न करें. चोट या किसी छोटी सर्जरी की संभावना भी बन रही है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें और गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें.
वृष राशि – मेहनत से सफलता, लेकिन संयम जरूरी
आपकी मेहनत और जोश से कई अधूरे काम पूरे होंगे. हालांकि गुस्से और जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है. विरोधी आपकी पीठ पीछे बातें करेंगे, लेकिन आप पर उनका असर नहीं पड़ेगा. सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में जा सकता है.
मिथुन राशि – मान-सम्मान और तरक्की का समय
सरकार या किसी बड़े अधिकारी की ओर से सम्मान या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. आपकी आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और जीवन में संतुलन आएगा.
कर्क राशि – बदलाव का समय, सावधानी जरूरी
नौकरी या बिज़नेस में बदलाव हो सकता है जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा. अटके हुए काम पूरे होंगे और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लेकिन आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी रखें. किसी विरोधी की साजिश से सतर्क रहें.
सिंह राशि – धैर्य रखें, मुश्किलें जल्द टलेंगी
इस समय कोई नया काम शुरू न करें. कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है जिससे मन उदास रहेगा. अनावश्यक कार्यों से दूर रहें और वाहन सावधानी से चलाएं. हालांकि आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा, बस धैर्य बनाए रखें.
कन्या राशि – रिश्तों में सुधार और मानसिक शांति
कामकाज की चिंताओं से राहत मिलेगी. जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. घर का माहौल सुखद रहेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा.
तुला राशि – मुश्किल दौर, सतर्क रहें
रोजगार या व्यवसाय में रुकावटें आ सकती हैं. विरोधी सक्रिय रहेंगे और तनाव बढ़ सकता है. हर काम सोच-समझकर करें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सेहत का ध्यान रखें.
वृश्चिक राशि – धन लाभ और सम्मान में बढ़ोतरी
रुका हुआ काम पूरा होगा और धन मिलने की संभावना है. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. परिवार में खुशियाँ रहेंगी और मन प्रसन्न रहेगा.
ये भी पढ़ें: आज 3 नवंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
धनु राशि – मेहनत का मिलेगा फल
आपकी लगन और मेहनत से करियर में तरक्की होगी. अधिकारी और सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे. प्यार और रिश्तों में भी सफलता मिलेगी, समय खुशी भरा रहेगा.
मकर राशि – सहयोग और सफलता का समय
दोस्तों और पड़ोसियों का साथ मिलेगा. कारोबार के हालात सुधरेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक यात्रा का योग है. छात्रों को सफलता मिलेगी.
कुंभ राशि – नई नौकरी और आर्थिक लाभ
नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं. कुछ रुकावटों के बावजूद सफलता मिलेगी. पुराना दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है. आप अपनी बुद्धि और विवेक से हर काम में सफलता पाएंगे.
मीन राशि – संतुलन बनाए रखें
मिले-जुले नतीजे मिलेंगे. आय थोड़ी कम रहेगी लेकिन खर्च नियंत्रण में रहेगा. ज़मीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में परेशानी हो सकती है. परिवार या दोस्तों से मनमुटाव की संभावना है, इसलिए संयम रखें और संवाद बनाए रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










