Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों का दाम्पत्य जीवन सुखी होगा, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 29 सितंबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Sep 2025 6:04 AM
आज 29 सितंबर का राशिफल 2025
Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: आज 29 सितंबर आपके लिए अवसर और चुनौतियों दोनों लेकर आया है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, वहीं पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है. विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. प्रेम जीवन में सुखद पल मिल सकते हैं. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: आज 29 सितंबर का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं. प्रेम और पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और धैर्य बनाए रखना जरूरी है. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष
आज परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्य सफल रहेगा. आत्मीय और स्वजन का सहयोग मिलेगा, लेकिन रोग, ऋण या शत्रुबाधा के चलते थोड़ी चिन्ता हो सकती है. आवश्यक खर्चा और कुछ पुरानी परेशानियाँ बनी रहेंगी. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी.
वृष
आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरी या व्यापार में सफलता प्राप्त होगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. नए आय के स्रोत मिल सकते हैं. विवादास्पद मामलों में विजय संभव है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.
मिथुन
बुद्धि और चतुराई से आज रोजगार और व्यापार की स्थिति में सुधार होगा. व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बकाया रकम की प्राप्ति होगी और वस्त्र, आभूषण या धन-द्रव्य मिल सकते हैं. सहयोगियों के साथ आपका व्यवहार सकारात्मक रहेगा.
कर्क
धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. महत्वाकांक्षा पूरी होगी और नौकरी में अच्छे बदलाव की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता लेकर आएगा. दाम्पत्य जीवन सुखी और सौहार्दपूर्ण रहेगा.
सिंह
आज क्रोध और उतावलेपन में वृद्धि हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. रोजी-रोजगार में बने कामों में अप्रत्याशित अवरोध आ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
कन्या
नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण की संभावना है. महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और आर्थिक लाभ मिलेगा. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. उद्योग-व्यापार के गतिरोध दूर होंगे. भूमि, भवन या वाहन के लेन-देन से लाभ हो सकता है.
ये भी पढ़ें: आज 29 सितंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
तुला
विद्यार्थियों को परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा. मित्र और स्वजन सहयोग देंगे. नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण की संभावना है. बेरोजगारों को मेहनत से जीविकोपार्जन का अवसर मिलेगा.
वृश्चिक
स्वजन और मित्रों की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे. व्यवसाय में सुधार होगा और संतोषजनक धनलाभ संभव है. बुद्धि, चतुराई और वाकपटुता से कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे.
धनु
इच्छित कार्य सफल होंगे. महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होंगे और विरोधियों पर विजय मिलेगी. परीक्षा, प्रतियोगिता या उच्च शिक्षा से जुड़े युवाओं के लिए अनुकूल परिणाम हैं. नए परिचय और संबंध बनने की संभावना है.
मकर
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रोग, ऋण और शत्रुबाधा का शमन होगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. स्वजन और मित्रों के सहयोग से लाभ मिलेगा. सामाजिक और राजनीतिक मामलों में सफलता के योग हैं.
कुंभ
भूले-बिसरे प्रसंग पुनर्जीवित होंगे. व्यावहारिक कुशलता और बुद्धिमता से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा. स्वास्थ्य बाधा, मानसिक तनाव और स्वजनों से पीड़ा संभव है. मेहनत से जरूरी काम पूरे होंगे.
मीन
आयु और स्वास्थ्य की रक्षा होगी. बकाया रकम की प्राप्ति और श्रेष्ठजनों के सहयोग से रोज़ी-रोजगार में उन्नति होगी. छात्रों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम मिलेंगे. प्रियजनों से संपर्क बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










