Aaj Ka Rashifal 10 June 2025: आज किस राशि का चमकेगा भाग्य? जानिए मेष, तुला, मकर समेत सभी राशियों का हाल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Jun 2025 6:07 AM
Aaj Ka Rashifal 10 June 2025
Aaj Ka Rashifal 10 June 2025: आज तारीख है 10 जून 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 June 2025 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा.ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ आपकी सराहना कर सकते हैं.व्यापारियों को नया प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें.प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखें, हल्की कहासुनी हो सकती है.थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल
Aaj Ka Panchang: आज 10 जून 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी
वृषभ राशि
आपका दिन संतुलित और स्थिर रहेगा.नई जिम्मेदारियां मिलने से करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें.पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी.हल्का सिरदर्द हो सकता है, हाइड्रेटेड रहें.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: क्रीम
मिथुन राशि
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण लेकिन संभालने योग्य रहेगा.कार्यक्षेत्र में समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आपकी चतुराई से समाधान मिल जाएगा.व्यापार के लिए दिन लाभकारी है.प्रेमी से संवाद करें, गलतफहमियां दूर होंगी.पाचन से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
कर्क राशि
भावनाओं से भरा दिन रहेगा.परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.ऑफिस में सहयोग मिलेगा, पर मेहनत में ढिलाई न करें.आर्थिक मामलों में सतर्क रहें.प्रेम जीवन मधुर रहेगा.योग और ध्यान लाभ देंगे.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी
सिंह राशि
आज आत्मविश्वास के साथ सभी कार्यों में सफलता मिलेगी.लीडरशिप की क्षमता नजर आएगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे.व्यापार में मुनाफा संभव है.प्रेम जीवन में कोई खास पल बिताने का मौका मिलेगा.मानसिक तनाव से बचें.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला
कन्या राशि
आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन आप सब संभाल लेंगे.कार्य का दबाव बना रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी.प्रेम संबंधों में बहसबाज़ी से बचें.पीठ या कमर दर्द हो सकता है, हल्की एक्सरसाइज करें.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: फीरोज़ा
तुला राशि
आपका दिन शांतिपूर्ण रहेगा.ऑफिस में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं.व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है.लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा.सेहत अच्छी रहेगी, बस बाहर का खाना टालें.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: क्रीम
वृश्चिक राशि
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा.नौकरी में कोई शुभ सूचना मिल सकती है.आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है.प्रेम जीवन में संतोष रहेगा.थोड़ी थकान महसूस हो सकती है.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला
धनु राशि
आज आप साहसी और उत्साही रहेंगे.कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है.व्यापार में मुनाफा मिलेगा.लव लाइफ में कुछ नया करने का मन बनेगा.सेहत सामान्य रहेगी, पैरों का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: उजला
मकर राशि
आपके काम दूसरों को प्रभावित करेंगे.घर की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे.प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी होगा.रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं.परिवार में संतान को लेकर चिंता हो सकती है.बेवजह दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: आसमानी
कुंभ राशि
दिन शुभ रहेगा.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा.जीवनसाथी कोई उपलब्धि प्राप्त कर सकता है.ज़मीन-जायदाद संबंधी मामलों में प्रगति संभव है.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: क्रीम
मीन राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा.जरूरी कामों में सफलता मिलने की संभावना है.संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है.पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.करियर में सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.सेहत ठीक रहेगी.निवेश के लिए समय अनुकूल है.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










