ePaper

Today Rashifal: मिथुन-कन्या राशि वाले रहे सतर्क, मेष-कर्क समेत इन राशि वालों की होगी तरक्की, पढ़े आज का राशिफल

Updated at : 24 Aug 2021 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Today Rashifal: मिथुन-कन्या राशि वाले रहे सतर्क, मेष-कर्क समेत इन राशि वालों की होगी तरक्की, पढ़े आज का राशिफल

Today horoscope आज का राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 24 अगस्त 2021 horoscope in hindi : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा. अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे. सहकर्मी से सहयोग प्राप्त होगा. अनावश्यक कार्य में धन खर्च होगा. अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है. धैर्य बनाये रखें. प्रसन्नता का अनुभव होगा. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. नये कार्य को प्रारंभ करना फलदायक रहेगा.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: सफेद

वृषभ- आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है. दैनिक दिनचर्या अस्त-वयस्त रहेगी. भागदौड़ अधिक रहेगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. बाहरी विवाद से बचें. कोशिशें कामयाब होंगी. व्यवसाय में प्रगति होगी. यात्रा सफल रहेगी. निवेश से लाभ होगा. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी.

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: लाल

मिथुन- आज लेन-देन में सावधानी रखें. हानि हो सकती है. विवेक से कार्य लें. जल्दबाजी करने से बचें. कार्य पूर्ण होने में समय अधिक लगेगा. प्रियजन से उपहार की प्राप्ति होगी. आय के अन्य स्रोत प्राप्त होंगे. दूसरों से आवश्यक जानकारी गोपनीय रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: काला

कर्क- आज मेहनत का फल मिलेगा. अच्छी खबर प्राप्त होगी. उत्साह में वृद्धि होगी. जीवनसाथी को पदोन्नति प्राप्त होगी. आकस्मिक धन का लाभ होगा. निवेश करना फलदायक रहेगा. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. बैंक संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: पीला

सिंह- आज आर्थिक दबाव महसूस करेंगे. मानसिक तनाव से बचें. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. नये लोगों से मुलाकात होगी. छात्रों को प्रयासों में सफलता मिलेगी. दैनिक कार्यों की अधिकता रहेगी. बाहरी व्यक्ति से विवाद हो सकता है. वाणी में संयम रखें.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नारंगी

कन्या- आज मन में नये विचार उत्पन्न होंगे. घरेलू मामले सुलझेंगे. माता का सहयोग प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें. व्यापार से संबंधित दौड़-भाग अधिक रहेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. मित्र से उपहार की प्राप्ति होगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: बैंगनी

तुला- आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी. आय के नये साधन प्राप्त होंगे. भाई का सहयोग प्राप्त होगा. उत्साह में वृद्धि होगी. आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करने के बारे में विचार करेंगे. सुखद घटनाएँ घटित होंगी. वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा.

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: ग्रे

वृश्चिक- आज एक-सी दिनचर्या से राहत पायेंगे. दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे. निवेश के लिए अच्छा दिन है. जानकार से उचित सलाह लेकर निवेश करें. नये कार्यों की शुरुआत करेंगे. योजनाएं साकार होंगी. घर और बाहर सामंजस्य बना रहेगा.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हल्का हरा

धनु- आज मानसिक शान्ति प्राप्त होगी. प्रियजनों से उपहार मिलेगा. व्यापार में सोच-समझकर कदम बढ़ायें. भावुक होकर कोई बड़ा फैसला ना लें. परिवार के साथ मांगलिक कार्य में शामिल होंगे. बाहर जाने का आयोजन होगा. संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: मैरून

मकर- आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. रचनात्मक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी. कार्य में सफलता प्राप्त होगी. घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे. धन के लेन-देन से आज बचें. हानि हो सकती है. छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: भूरा

कुंभ- आज नयी योजना बनेगी. प्रॉपर्टी इत्यादि में निवेश संभव है. व्यापार में वृद्धि होगी. संतान की चिंता रहेगी. शत्रु सक्रिय रहेंगे. कोशिशें सफल रहेंगी. नये लोगों से मिलना होगा. बिना विलम्ब कार्य पूर्ण होंगे. जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है. वाणी में संयम रखें.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: गुलाबी

मीन- आज व्यापारिक चिंता कम होगी. नये अवसर प्राप्त होंगे. दीर्घावधि निवेश से बचिए. घर को सजाने-संवारने के लिए खाली समय का उपयोग करेंगे. मन में उत्साह बना रहेगा. परिवार से सराहना पायेंगे. अनुशासित दिनचर्या अपनायेंगे. कीमती वस्तु की खरीदारी करेंगे.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: पीला

Also Read: आज का मेष राशिफल 24 अगस्त, जानें आज किस वजह से आपके आत्मविश्वास में होगी वृद्धि
Also Read: आज का वृषभ राशिफल 24 अगस्त, जानें आज किन लोगों के साथ हो सकता है विवाद
Also Read: आज का मिथुन राशिफल 24 अगस्त, लेन-देन में सावधानी रखें, हानि हो सकती है
Also Read: आज का कर्क राशिफल 24 अगस्त, आज का दिन आपके लिए रहेगा बेहद खास, मान-सम्मान में होगी वृद्धि
Also Read: आज का सिंह राशिफल 24 अगस्त, जानें कैसे फैसले आपके लिए साबित हो सकते हैं नुकसानदेह
Also Read: आज का कन्या राशिफल 24 अगस्त, जानें किन चीजों पर संयम रखने की है आज जरूरत
Also Read: आज का तुला राशिफल 24 अगस्त, जानें किन कारणों से आप आज रह सकते हैं परेशान
Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 24 अगस्त, जानें किन चीजों पर ध्यान रखने की है आज जरूरत
Also Read: आज का धनु राशिफल 24 अगस्त, जानिए कहां बढ़ सकती है आज मानसिक परेशानी
Also Read: आज का मकर राशिफल 24 अगस्त, धन से जुड़ी समस्या के कारण हो सकते हैं परेशान
Also Read: आज का कुंभ राशिफल 24 अगस्त, जानें आज आपको किस बात का रखना है ध्यान
Also Read: आज का मीन राशिफल 24 अगस्त, मन में उत्साह बना रहेगा, कीमती वस्तु की खरीदारी करेंगे

Posted by: Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola