Aaj Ka Rashifal,27 जुलाई 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jul 2023 7:08 AM
Aaj Ka Rashifal, 27 जुलाई 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal,27 जुलाई 2023: आज तारीख है 27 जुलाई 2023 दिन गुरूवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
योजना फलीभूत होगी.कार्यपद्धति में सुधार होगा.कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी.मेहनत सफल रहेगी.लाभ के अवसर हाथ आएंगे.मान-सम्मान मिलेगा.परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ संकेत मिल सकता है.भाई-बहन से आपका लगाव और बढ़ेगा.बच्चों के कारण थोड़ा परेशान रह सकते हैं किंतु उनकी चंचलता आपको आनंदित भी करेगी. लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी
अध्यात्म में रुचि रहेगी.किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा.सुख-शांति बने रहेंगे.कारोबार मनोनुकूल चलेगा.मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा.आज के दिन आप अपने पिता से बातचीत करते समय सावधानी बरते क्योंकि आपकी कही कोई बात उन्हें चुभ सकती है.वे इसे अपने दिल पर ले सकते है लेकिन आपसे कहेंगे नहीं.इसलिए आप पहले से ही इस बात को लेकर सजग रहे.
लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें.वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें.किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं.नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा व उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी.सरकारी अधिकारियों के लिए आज का दिन नए अनुभव वाला होगा व उन्हें अपने सीनियर्स से पूरा सहयोग मिलेगा.
लकी नंबर 1
लकी कलर हरा
काम में मन नहीं लगेगा.व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.आय में निश्चितता रहेगी.परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.इच्छाशक्ति प्रबल करें.फालतू खर्च होगा.विवाहित लोगों का अपने साथी के साथ मतभेद हो सकता हैं व उन्हें अपने करियर तथा जीवनसाथी के बीच सामंजस्य स्थापित करने में समस्या आएगी.
लकी नंबर 8
लकी कलर श्वेत
महिलाओं को मुख्यतया आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है.आप अपने शरीर में कमजोरी का अनुभव कर सकती हैं व साथ में मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा.डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है.यात्रा मनोनुकूल रहेगी.नए काम हाथ में आएंगे.कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी.
लकी नंबर 7
लकी कलर स्लेटी
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा.परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी.यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी.नए काम मिल सकते हैं.भाई-बहन आपसे निराश हो सकते हैं, इसलिए अपने विचारों को खुला रखे और उनकी बातो को उचित सम्मान दे.अपने गुस्से को नियंत्रण में रखे अन्यथा बात और ज्यादा बिगड़ सकती हैं.
लकी नंबर 6
लकी कलर केसरी
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा.परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी.यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी.नए काम मिल सकते हैं.प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को संयम रखने की आवश्यकता होगी व धैर्यपूर्वक आगे की परीक्षा के लिए तैयारी करनी होगी.सयंम रखे लाभ होगा
लकी नंबर 4
लकी कलर नीला
राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे.व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा.वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है.नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज कुछ मुश्किलें आ सकती हैं.काम का ज्यादा बोझ होने के कारण आप तनाव में रह सकते हैं.इस दौरान ऑफिस में आपको लेकर गलत धारणा भी बन सकती हैं जिस कारण आपको परेशानी होगी.
लकी नंबर 9
लकी कलर पीला
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे.किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा.प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे.आपका अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता हैं व आपसी झगड़ा खुलकर बाहर आ सकता हैं.कुछ ऐसी बातें होंगी जो आपको आशंकित करेंगी व दोनों का एक-दूसरे पर विश्वास कमजोर होगा.
लकी नंबर 5
लकी कालर गुलाबी
समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी.हल्की हंसी-मजाक करने से बचें.नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे.छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा व उन्हें अपने सीनियर्स का भी पूरा सहयोग मिलेगा.इस दौरान आपके आधे-अधूरे प्रोजेक्ट्स भी पूरे होंगे व पढ़ाई का बोझ थोड़ा कम होगा.
लकी नंबर 3
लकी कलर भूरा
व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए शत्रु बन सकते हैं जो आपका अहित कर सकते हैं.इसलिये हमेशा चौकन्ना व सजग रहे तथा अपने चारों ओर खासकर ध्यान बनाए रखे ताकि कोई अनहोनी ना हो.पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी.अच्छे समाचार प्राप्त होंगे.मान बढ़ेगा.किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा.
लकी नंबर 2
लकी कलर ग्रे
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा.यदि आप भारी सामान उठाते हैं तो सचेत रहे क्योंकि रीढ़ की हड्डी में मोच आ सकती है.यदि इस ओर ध्यान नही दिया तो यह समस्या आगे चलकर बढ़ भी सकती है.इसलिये पहले से ही इस ओर ध्यान बनाये रखे.
लकी नंबर 7
लकी कलर मैरून
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










