Aaj Ka Rashifal,31 अगस्त 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Aug 2023 8:51 AM
Aaj Ka Rashifal, 31 अगस्त 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj Ka Rashifal,31 अगस्त 2023: आज तारीख है 31 अगस्त 2023 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
आज के दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 31 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Also Read: Aaj Ka Health Rashifal, 31 अगस्त 2023: कैसा रहेगा आपका हेल्थ राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे
Also Read: Career Horoscope Today for 31 August 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होगी लेकिन बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से वह जल्दी सुलझ भी जाएगी. आप किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर कुछ नया शुरू करने का प्लान भी कर सकते है.मानसिक शांति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. प्रसन्नता रहेगी.
लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी
Also Read: Aaj Ka Mesh Rashifal 31 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मेष राशि का दैनिक राशिफल
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यापारी अपने धंधे को लेकर परेशान रहेंगे और आय अपेक्षाकृत कम होगी. नौकरी में भी राजनीति का शिकार होना पड़ेगा. आपकी नौकरी पर भी संकट आ सकता है.वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
लकी नंबर 1
लकी कलर हरा
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यदि स्कूल में हैं तो करियर को लेकर किसी का मार्गदर्शन तो मिलेगा लेकिन यह पर्याप्त नहीं होगा. मन को विचलित होने से रोकें अन्यथा परिणाम विपरीत रह सकते है.कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. बिगड़े काम बन सकते हैं. समाजसेवा करने का मन बनेगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.
लकी नंबर 8
लकी कलर श्वेत
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विवाह को अभी कुछ ही समय हुआ है तो अपनी पत्नी का ध्यान रखे क्योंकि उनकी आपसे किसी बात को लेकर आकांशा रहेगी. जिनके विवाह को ज्यादा समय हो गया है उन्हें अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा.
लकी नंबर 7
लकी कलर स्लेटी
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
निजी नौकरी कर रहे लोगो को आज के दिन किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. सहकर्मी आपके काम से खुश नही दिखाई देंगे और उनके द्वारा आपका अहित करने का भी प्रयास किया जा सकता है.समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी. मान-सम्मान मिलेगा. खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा.
लकी नंबर 6
लकी कलर केसरी
Also Read: Aaj Ka Singh Rashifal 31 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें सिंह राशि का दैनिक राशिफल
माता-पिता आपसे किसी बात की आशा रखेंगे. ऐसे में उनसे खुलकर बाते करे और सभी का सम्मान करे. नौकरी में आपको कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा.शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कारोबार अच्छा चलेगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे.
लकी नंबर 4
लकी कलर नीला
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार को बढ़ाने पर जोर देंगे और इसके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे. परिवार में सभी के साथ इसको लेकर चर्चा भी संभव है. आपका कोई अपना इसमें सहायता करेगा.किसी तरह से बड़ा लाभ होने की संभावना है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. किसी तरह के विवाद में विजय प्राप्त होगी.
लकी नंबर 9
लकी कलर पीला
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कॉलेज के छात्र अपने लिए कुछ नया करने का सोचेंगे लेकिन उसमें ज्यादा सफल नहीं हो पाएंगे. किसी कोर्स को ज्वाइन किया हुआ है तो उसमें लाभ मिलेगा.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. थकान व कमजोरी रह सकती है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें. बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा.
लकी नंबर 5
लकी कलर गुलाबी
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
यदि आप किसी के साथ एक वर्ष से ज्यादा समय से प्रेम संबंध में है तो आज का दिन आप दोनों के लिए शुभ नहीं है. आप दोनों के बीच कोई तीसरा व्यक्ति आ सकता है जिसके द्वारा दरार डालने का प्रयास किया जाएगा.भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें. नौकरी में कार्यभार रहेगा. लाभ होगा.
लकी नंबर 3
लकी कलर भूरा
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. चचेरे भाई या बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे और आप उन्हें और अच्छे से जान पाएंगे. दूर के किसी रिश्तेदार की तबीयत खराब रह सकती है.
लकी नंबर 2
लकी कलर ग्रे
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.नया व्यापार शुरू किया हैं तो इसको लेकर शंका में रहेंगे लेकिन भविष्य की दृष्टि से यह शुभ फल देने वाला होगा. सरकारी अधिकारी अपने काम को लेकर खुश होंगे और कार्यालय में उनको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा.
लकी नंबर 7
लकी कलर मैरून
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सिंगल है तो सोशल मीडिया पर ही किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा और उनके साथ सकारात्मक बातचीत भी शुरू हो जाएगी.प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा.
लकी नंबर 6
लकी कलर आसमानी
Also Read: Aaj Ka Meen Rashifal 31 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मीन राशि का दैनिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










