ePaper

Aaj Ka Rashifal: आज कौन चमकेगा, किसकी किस्मत देगी ब्रेक, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 20 नवंबर 2025 का राशिफल

Updated at : 20 Nov 2025 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj 20 November 2025 Ka Rashifal

आज 20 नवंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: आज का राशिफल संकेत दे रहा है कि गुरुवार 20 नवंबर भाग्य और परिश्रम का संगम साबित होगा. जहां कुछ राशियों को धन लाभ और तरक्की मिलेगी, वहीं कुछ को निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से, कैसा रहेगा आपका आज का दिन सितारों की नजर में.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: आज गुरुवार 20 नवंबर 2025 का दिन नई उम्मीदें और मौके लेकर आया है. आज ग्रहों की चाल आपके करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य पर असर डालेगी. कुछ राशियों को लाभ और सफलता के संकेत हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा. जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है.

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और बुद्धिमानी का है. कठिन परिस्थितियों का समाधान निकाल पाएंगे और जमीन-जायदाद के मामलों में राहत मिलेगी. सुख-सुविधाओं में वृद्धि और व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा.

वृष राशि के जातकों में आज प्रभावशाली व्यक्तित्व उभरकर सामने आएगा. अधूरे काम पूरे होंगे, लोकप्रियता बढ़ेगी और धन लाभ के योग हैं. विरोधियों पर जीत मिलेगी और मान-सम्मान भी मिलेगा.

मिथुन राशि के लिए रोजगार और व्यवसाय में शुभ परिस्थितियाँ बनेंगी. नए काम शुरू करने से फायदा होगा. माता-पिता का सहयोग और प्रभावशाली लोगों से मदद मिलेगी.

कर्क राशि वालों को शुभ संदेश प्राप्त होंगे. व्यापार में तरक्की और घर में सुख-शांति रहेगी. लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है.

सिंह राशि में स्थितियों में सुधार होगा. नौकरी और व्यापार में रुका काम बनेगा. संतान से जुड़े मामलों में समाधान मिलेगा. सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

कन्या राशि वालों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. धन लाभ बढ़ेगा, नौकरी में खुशी मिलेगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.

तुला राशि में आर्थिक संतुलन बना रहेगा, लेकिन घरेलू खर्च बढ़ सकता है. स्वास्थ्य और लेन-देन में सावधानी की जरूरत है.

वृश्चिक राशि वालों के रुके काम बनेंगे. बिजनेस में बदलाव लाभ देगा. जमीन-जायदाद में सफलता और संतान से शुभ समाचार मिलेगा.

ये भी देखें: आज 20 नवंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

धनु राशि को बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे. बड़े कामों में टीम का सहयोग मिलेगा.

मकर राशि में साहस बढ़ेगा. परिवार में सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी और बकाया धन मिलने के योग हैं. लोकप्रियता भी बढ़ेगी.

कुंभ राशि के लिए गृहस्थ सुख मिलेगा. आमदनी बढ़ेगी और नए लोगों से मुलाकात फायदा देगी. मनोकामनाएँ पूरी होंगी.

मीन राशि को रोजगार संबंधी चिंताओं से राहत मिलेगी. कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और धैर्य से पारिवारिक काम पूरे होंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola