ePaper

Aaj Ka Rashifal: आज 30 जनवरी का राशिफल, गजकेसरी योग के निर्माण से मेष से लेकर मीन राशि पर होगा क्या असर

Updated at : 30 Jan 2026 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal gajkesari yog friday 30 january 2026

आज 30 जनवरी 2026 को गजकेसरी राजयोग से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आज 30 जनवरी 2026 का राशिफल बताएगा ग्रहों की चाल क्या संकेत दे रही है. यहां से जानें गजकेसरी योग का प्रभाव और मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 30 January 2026: अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आज 30 जनवरी 2026 शुक्रवार का आपका दिन कैसा रहेगा, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है. आज चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की मिथुन राशि में युति बन रही है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. यह योग बुद्धि, सम्मान और आर्थिक मजबूती का संकेत माना जाता है. वहीं मकर राशि में मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य की युति से एक विशेष ग्रह संयोग बन रहा है, जो कार्यक्षेत्र और निर्णय क्षमता के लिए शुभ माना जाता है.

इसके अलावा कुंभ राशि में राहु, सिंह राशि में केतु, मीन राशि में शनि ग्रहों की इन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र द्वारा आज का राशिफल बताया गया है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए दिन क्या संदेश लेकर आया है.

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

  • आज आपके प्रयास सफल रहेंगे. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का असर बढ़ेगा.
  • अधूरे कामों को लेकर चर्चा हो सकती है
  • आय के नए स्रोत बनेंगे
  • नौकरी में जिम्मेदारी और सम्मान बढ़ेगा
  • परिवार से जुड़ी चिंता दूर होगी
  • लकी नंबर: 5
  • लकी रंग: गुलाबी

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

  • आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.
  • घर पर मेहमान आ सकते हैं
  • नौकरी की स्थिति मजबूत रहेगी
  • व्यापार में निवेश लाभ देगा
  • गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें
  • लकी नंबर: 1
  • लकी रंग: नीला

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

  • आज सेहत पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर खानपान पर.
  • पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है
  • किसी करीबी से जुड़ी चिंता मिल सकती है
  • पुराने मित्र से मुलाकात होगी
  • आमदनी सामान्य बनी रहेगी
  • लकी नंबर: 7
  • लकी रंग: फिरोजा

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

  • दिन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है.
  • काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है
  • अनजान लोगों से दूरी रखें
  • दोपहर के बाद हालात बेहतर होंगे
  • मन शांत होगा और ध्यान बनेगा
  • लकी नंबर: 9
  • लकी रंग: भूरा

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

  • आज गलत संगत से बचना जरूरी है.
  • काम खुद संभालें, दूसरों पर निर्भर न रहें
  • सरकारी कामों में लाभ मिलेगा
  • व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग हैं
  • भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा
  • लकी नंबर: 6
  • लकी रंग: संतरी

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

  • आज नए अवसर मिल सकते हैं.
  • नौकरी और पेशे में लाभ होगा
  • पुराने अधूरे काम पूरे होंगे
  • अधिकारी वर्ग से तालमेल रखें
  • सेहत को नजरअंदाज न करें
  • लकी नंबर: 2
  • लकी रंग: आसमानी

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

  • आज धैर्य से काम लें.
  • जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है
  • परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
  • यात्रा के योग बन सकते हैं
  • रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा
  • लकी नंबर: 7
  • लकी रंग: बैंगनी

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

  • आज खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है.
  • मानसिक उलझन रह सकती है
  • रिश्तेदारों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा
  • व्यापार में लाभ होगा
  • काम की जिम्मेदारी खुद निभाएं
  • लकी नंबर: 9
  • लकी रंग: सलेटी

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

  • दिन कुल मिलाकर शुभ रहेगा.
  • दांपत्य जीवन सुखद रहेगा
  • अचानक धन लाभ हो सकता है
  • कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रगति
  • वाहन या संपत्ति खरीदने का विचार बनेगा
  • लकी नंबर: 8
  • लकी रंग: संतरी

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

  • आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा.
  • छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता
  • नए काम से लाभ
  • यात्रा के योग
  • प्रेम और पारिवारिक जीवन अनुकूल
  • लकी नंबर: 6
  • लकी रंग: भूरा

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

  • आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.
  • जीवनसाथी के सहयोग से लाभ
  • विवाह प्रस्ताव मिल सकता है
  • कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता
  • सेहत पर थोड़ा ध्यान दें
  • लकी नंबर: 1
  • लकी रंग: आसमानी

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

  • आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे.
  • नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा
  • नौकरी में सहयोग मिलेगा
  • पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा
  • संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी
  • लकी नंबर: 4
  • लकी रंग: पीला

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
अनुभव: 15+ वर्ष
विशेषज्ञता: वैदिक ज्योतिष, ग्रह गोचर विश्लेषण

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola