ePaper

Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों के आय के नए स्रोत खुलेंगे, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 31 अक्टूबर का राशिफल

Updated at : 31 Oct 2025 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj 31 October 2025 Ka Rashifal

आज 31 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: आज शुक्रवार आज 31 अक्टूबर को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है. जहां कुछ को तरक्की और धन लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल क्या कहता है आपके दिन, भाग्य और रिश्तों के बारे में.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: आज शुक्रवार 31 अक्टूबर का दिन राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है. कुछ लोगों के लिए यह दिन करियर में उन्नति का संकेत देगा, तो कुछ को प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी. आज जानें, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से सितारे आपकी मेहनत और भावनाओं का पूरा फल देने वाले हैं.

मेष

आज जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे और मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि कोई शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आपकी बुद्धि और समझदारी से सब ठीक हो जाएगा. सेहत में सुधार होगा और धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी.

वृषभ

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. किसी विवाद या झगड़े का हल निकल सकता है. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. घर में अविवाहित बच्चों के रिश्तों की बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में शांति और खुशियों का माहौल रहेगा.

मिथुन

आपकी मेहनत और हिम्मत से जरूरी काम पूरे होंगे. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं. धन लाभ से मन खुश रहेगा. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी.

कर्क

राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा. बच्चों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है. घर और बाहर दोनों जगह प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सेहत ठीक रहेगी और पुराने रोग खत्म हो सकते हैं. नया घर या वाहन लेने की संभावना है.

सिंह

आप अपने गुप्त शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे. दिन सुख और शांति से बीतेगा. धन लाभ होगा और घर में खुशियां रहेंगी. अपनी समझदारी और व्यावहारिक सोच से मुश्किल समस्याओं का हल निकाल पाएंगे. पुरानी संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं.

कन्या

पुराने परिचितों से मुलाकात होगी. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. कामकाज में सफलता मिलेगी और रोज़गार की स्थिति बेहतर होगी. कारोबार को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे फायदा होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी.

तुला

नौकरी में प्रमोशन या नया पद मिलने के योग हैं. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. महिलाओं या सहयोगियों के संपर्क से लाभ होगा. छात्रों के लिए दिन शुभ है और परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

वृश्चिक

रोज़गार या व्यापार से खुशखबरी मिल सकती है. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किसी धार्मिक या शुभ कार्य में शामिल होंगे. मनपसंद उपहार मिल सकता है. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी.

धनु

आज सफलता आपके कदम चूमेगी. सरकारी कामों में प्रगति होगी. धन लाभ के अवसर मिलेंगे और बेरोजगारों को नौकरी का मौका मिलेगा. जमीन या कृषि से जुड़ा कोई काम सफल होगा.

मकर

मन में नई ऊंचाइयां पाने की चाह होगी. रोजगार की परेशानियां खत्म होंगी. नया प्रोजेक्ट या व्यापारिक योजना सफल होगी. आय के नए स्रोत खुलेंगे और परिवार के लोग आपके सहयोगी बनेंगे.

कुंभ

आपको कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है. घर में कोई शुभ कार्य होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. संतान से खुशी मिलेगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी.

मीन

आजीविका में बदलाव संभव है. लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है. परिवार में नए मेहमान के आने की संभावना है. घरेलू परेशानियां खत्म होंगी और मेहनत के अनुसार धन लाभ के योग हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola