ePaper

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों की घर और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 3 अक्टूबर का राशिफल

Updated at : 03 Oct 2025 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj 3 October 2025 Ka Rashifal

आज 3 अक्टूबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: आज 3 अक्टूबर का दिन वैसे तो औसत रहेगा, पर भविष्य के लिए राशिफल के बारे में जानकारी ले सकते हैं. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: आज 3 अक्टूबर का दिन आपके लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के मौके मिलेंगे. ध्यान रखें, संयम और समझदारी से लिए गए निर्णय लंबे समय तक लाभदायक साबित होंगे. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries)

जमीन-जायदाद और स्थिर संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. दोस्तों के साथ संबंध मधुर होंगे. शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, पर बुद्धि और चतुराई से आप आर्थिक परेशानियों से निकल जाएंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

वृषभ (Taurus)

भाग्य और कर्म का साथ मिलेगा, जिससे विवादास्पद मामले सुलझेंगे. सरकारी सहयोग प्राप्त होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अविवाहित बच्चों के विवाह प्रस्ताव आएंगे. घर-परिवार में शांति और सौहार्द का वातावरण रहेगा.

मिथुन (Gemini)

साहस और पराक्रम से जरूरी कार्य पूरे होंगे. रोजगार में सफलता और संतोषजनक धनलाभ होगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. सरकारी कार्यों में विशेष सफलता मिलने के योग हैं.

कर्क (Cancer)

राजनीति के क्षेत्र में प्रगति होगी. शुभ समाचार मिलेंगे और बच्चों से खुशखबरी प्राप्त होगी. घर और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रोग और ऋण से मुक्ति संभव है. मकान और वाहन सुख प्राप्त होगा.

सिंह (Leo)

गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी. दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा. आर्थिक लाभ होगा और घर में खुशी का माहौल रहेगा. आपकी व्यवहारिक कुशलता और बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा. संपत्ति संबंधी पुराने मामलों का निपटारा हो सकता है.

कन्या (Virgo)

चिर-परिचित लोगों से मुलाकात होगी. अचानक धन और नए कार्य की प्राप्ति होगी. अपनी सूझबूझ से कार्य सफल होंगे. रोजगार की स्थिति मजबूत होगी और कारोबार में यात्रा संभव है. आर्थिक स्थिति अनुकूल होगी.

तुला (Libra)

नौकरी में नया पद या अधिकार मिलने की संभावना है. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. महिला वर्ग के संपर्क से लाभ होगा. छात्रों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम और पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

रोजगार के क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. धार्मिक समारोह या मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे. मनपसंद उपहार मिल सकते हैं. व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा.

धनु (Sagittarius)

सफलता आपके द्वार पर दस्तक देगी. सरकारी कार्यों में प्रगति होगी. शुभ समाचार और धनलाभ होगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे. भूमि, भवन और कृषि संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी.

मकर (Capricorn)

मन उच्च अभिलाषाओं से भरा रहेगा. रोजगार संबंधी समस्याओं का समाधान होगा. नए कार्यों की योजनाएं सफल होंगी. व्यापार में लाभ मिलेगा और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. परिजन और प्रियजन आपके सहयोगी रहेंगे.

कुंभ (Aquarius)

कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है. घर में शुभ कार्य होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. संतान से सुखद समाचार मिलेंगे. रोजगार की स्थिति मजबूत होगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी.

मीन (Pisces)

आजीविका में बदलाव संभव है. दूर की यात्रा योग में है. परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है. दैनिक समस्याओं का समाधान मिलेगा. पारिवारिक उलझनें खत्म होंगी. प्रयासों के अनुरूप आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola