ePaper

Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए विरोधी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 24 अक्टूबर का राशिफल

Updated at : 24 Oct 2025 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj 24 October 2025 Ka Rashifal

आज 24 अक्टूबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 October 2025: आज शुक्रवार 24 अक्तूबर आपके लिए उत्साह और नई उम्मीदों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. मित्रों और परिवार का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा. दिन मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला रहेगा, जिससे आप मुश्किल कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 October 2025: आज शुक्रवार 24 अक्टूबर आपके लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. मेहनत और समझदारी से काम निपटाने पर लाभ मिलेगा. पारिवारिक और सामाजिक मामलों में संतुलन बना रहेगा. यह समय अपने आत्मविश्वास और सोच-समझ से निर्णय लेने का है. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

मेष – आज कुछ जरूरी काम-काज आपके उत्साह को बढ़ाएंगे. प्रभावशाली तरीके से काम करने पर लाभ मिलेगा और सामाजिक या राजनीतिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत होगी. नए आर्थिक या व्यापारिक विचार बन सकते हैं. परिवार में खुशियाँ और शांति बनी रहेगी.

वृष – ऑफिस में किसी मीटिंग को नजरअंदाज न करें. क्रिएटिव लोगों को नए काम मिल सकते हैं और राजकीय स्तर से भी मदद मिलेगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

मिथुन – कार्यस्थल का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. मेहनत और प्रयास से कठिन परिस्थितियाँ भी आसान हो जाएँगी. मित्र आपकी मदद करेंगे. मन को शांति मिलेगी और समाजिक रूप से विकास के अवसर आएँगे.

कर्क – सामाजिक संपर्क और प्रभाव का लाभ मिलेगा. मुश्किल हालात में सुधार होगा. आर्थिक समस्याएँ हल होंगी. नए लोगों से संपर्क होंगे और महिला मित्रों के माध्यम से लाभ मिलेगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

सिंह – दिन अच्छा और शुभ रहेगा. चारों तरफ से लाभकारी समाचार मिलेंगे. नई उम्मीदें उभरेंगी. धन लाभ और अवसरों का फायदा उठाने का समय है. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे.

कन्या – निराशा दूर होगी. पढ़ाई, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. वांछित उन्नति का मार्ग खुलेगा. पारिवारिक सुख बढ़ेगा और बिगड़े काम बनेंगे. रोजगार या आजीविका के प्रयास सफल होंगे.

ये भी पढ़ें: आज 24 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

तुला – मेहनत का पूरा फल मिलेगा. मीठी बात और समझदारी से आप अपने काम पूरे करेंगे. विरोधियों पर विजय मिलेगी और संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख बढ़ेंगे और व्यापार में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक – महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. आर्थिक समस्या हल होगी. व्यापार बढ़ेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति बनी रहेगी. अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे.

धनु – नई योजनाएँ लागू होंगी. काम में संतोषजनक प्रगति होगी. समझदारी और वाकपटुता से बिगड़े काम सुधरेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निर्माण कार्य में प्रगति होगी. संतान सुख मिलेगा.

मकर – घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक चिंता रहेगी. कार्यक्षेत्र में नए विरोधी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं. भूमि, भवन या वाहन से जुड़े काम सफल होंगे.

कुंभ – नौकरी में उन्नति होगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. सरकारी सेवा से जुड़े लोग स्थानांतरण का लाभ ले सकते हैं. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी.

मीन – बुद्धिमानी और चतुराई से कामों में जटिल समस्याओं का हल मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. परिवार में विवाहादि शुभ कार्यों की योजना बनेगी. मित्र और स्वजन मदद करेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola