ePaper

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 17 अक्टूबर का राशिफल

Updated at : 17 Oct 2025 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj 17 October 2025 Ka Rashifal

आज 17 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025: आज शुक्रवार, 17 अक्टूबर का दिन मिलेजुले नतीजे लेकर आया है. जहां कुछ राशियों के लिए भाग्य चमकने के योग हैं, वहीं कुछ को संयम और धैर्य से काम लेना होगा. प्यार, पैसा और कामकाज के लिहाज से आज ग्रहों की स्थिति क्या संकेत दे रही है, आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025: आज शुक्रवार 17 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और धन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, तो कुछ को स्वास्थ्य या संबंधों में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

मेष

आपकी चिंताएं धीरे-धीरे कम होंगी. कामकाज और नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय ठीक है, लेकिन सेहत में थोड़ी परेशानी या उतार-चढ़ाव रह सकता है. किसी भी काम को जल्दबाजी या लापरवाही में न करें, सावधानी जरूरी है.

वृष

आपकी मेहनत और जोश से कई अधूरे काम पूरे हो जाएंगे. गुस्से और आवेश से बचें. कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं, लेकिन उसका असर नहीं होगा. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और कोई पुराना केस या मामला आपके पक्ष में जा सकता है.

मिथुन

सरकार या ऊंचे पद वालों से मान-सम्मान और धन मिलने के योग हैं. नौकरी में प्रमोशन का मौका मिल सकता है. जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आय के नए रास्ते भी खुलेंगे.

कर्क

नौकरी या कारोबार में बदलाव संभव है जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें. विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें.

सिंह

अभी किसी नए काम की शुरुआत न करें. कोई अप्रिय खबर मिल सकती है जिससे मन परेशान रहेगा. वाहन सावधानी से चलाएं. बेकार के कामों में समय न गवाएं. मेहनत का फल जरूर मिलेगा.

कन्या

कामकाज और बिज़नेस की चिंताएँ खत्म होंगी. जीवनसाथी से चल रहे मतभेद सुलझ जाएंगे. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और घर का माहौल सुखद रहेगा.

तुला

रोजगार या काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है. विरोधी हावी हो सकते हैं, इसलिए किसी भी काम में सावधानी जरूरी है. तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है.

वृश्चिक

पुराने अटके काम पूरे होंगे और पैसों से जुड़ा फायदा होगा. सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी.

धनु

काम और कारोबार में तरक्की होगी. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. अधिकारी और साथी आपके काम की सराहना करेंगे. प्रेम जीवन में खुशियाँ रहेंगी.

मकर

दोस्तों और पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार की स्थिति सुधरेगी. पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक यात्रा की संभावना है.

कुंभ

कई रुकावटों के बावजूद सफलता और धन मिलेगा. पुराना उधार पैसा वापस मिल सकता है. समझदारी से लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे.

मीन

मिश्रित परिणाम मिलेंगे. आमदनी थोड़ी कम रह सकती है लेकिन खर्च संभल जाएंगे. जमीन या संपत्ति से जुड़ी परेशानी आ सकती है. दोस्तों या रिश्तेदारों से कुछ मतभेद हो सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola