Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज आजादी के दिन कैसी रहेगी आपकी किस्मत, देखें आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Aug 2025 4:30 AM
Aaj Ka Rashifal 15 August 2025 in Hindi (AI Generated Image)
Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज 15 अगस्त 2025 का दिन में सभी राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. विद्या, धन, मान-सम्मान और पारिवारिक सुख के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां, आर्थिक उन्नति और व्यक्तिगत जीवन में खुशहाली के संकेत हैं. ग्रहों की कृपा से बाधाएं दूर होकर नए अवसर प्राप्त होंगे. जानें प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल आपके जीवन में क्या नई संभावनाएं और सावधानियां लेकर आ रहा है.
Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज 15 अगस्त 2025 का दिन ग्रहों की अनुकूलता कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगी. मेष से मीन तक सभी के जीवन में अवसर, चुनौतियां और लाभ के योग बनेंगे. जहां कुछ जातकों को आर्थिक और सामाजिक सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को पारिवारिक सुख और मनोकामना पूर्ति का सौभाग्य प्राप्त होगा.आइए जानें प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु और प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 15 अगस्त 2025 का राशिफल.
मेष – शिक्षा, बुद्धि और प्रतिभा में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य होंगे. संचित धन का व्यय संभव है. जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलझेंगे. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.
ये भी देखें: आज 15 अगस्त 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी
वृष – पढ़ाई-लिखाई और चिंतन-मनन में रुचि बढ़ेगी. लाभकारी प्रयास सफल होंगे. लोकप्रियता बढ़ेगी, धन लाभ होगा और मान-सम्मान प्राप्त होगा. शत्रु पर विजय मिलेगी.
मिथुन – रोजगार से जुड़े कार्यों में व्यस्तता रहेगी. आर्थिक लक्ष्य पूरे होंगे. गुप्त विरोधियों के प्रयास असफल होंगे. माता-पिता और प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क – अध्ययन, लेखन और वक्तृत्व कला में रुचि बढ़ेगी. व्यापार में सफलता मिलेगी. घर के लिए उपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और इच्छाएं पूरी होंगी.
सिंह – आमदनी के बावजूद बचत में कमी होगी. रुकावटें दूर होकर सफलता की ओर बढ़ेंगे. पुराने कार्य पूरे होंगे. व्यापार में लाभ, परिवार संग घूमने-फिरने के अवसर और वाहन सुख मिलेगा.
कन्या – उच्च अधिकारियों पर प्रभाव बढ़ेगा. नई उम्मीदें जागेंगी. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. धैर्य और साहस से सभी कार्य सफल होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
तुला – मेहनत से इच्छित सफलता मिलेगी. आर्थिक संतुलन बनाए रखेंगे, लेकिन पारिवारिक दायित्वों में खर्च अधिक होगा. संतान और भाई-बहन से सुख मिलेगा.
वृश्चिक – बुद्धिमत्ता से हर जगह प्रशंसा मिलेगी. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे. बिजनेस में शुभ परिवर्तन होगा. आर्थिक लाभ और जमीन-जायदाद के कार्य सफल होंगे.
धनु – शुभ समाचार मिलेगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे. बड़ी योजनाओं में सहयोग मिलेगा. विद्यार्थी परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
मकर – रहन-सहन और जीवनशैली में सुधार होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. विरोधियों पर विजय मिलेगी. राजनीतिक-सामाजिक संपर्क से लाभ और बकाया रकम प्राप्त होगी.
कुंभ – स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी. आमदनी बढ़ेगी. नए परिचय होंगे. बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी. घर में सुख-शांति रहेगी. इच्छाएं पूरी होंगी.
मीन – कार्य के प्रति समर्पण रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. धैर्य और गंभीरता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. उपयोगी वस्तुओं की खरीद पर खर्च बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










