Aaj Ka Rashifal,30 अगस्त 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2023 6:38 AM
Aaj Ka Rashifal, 30 अगस्त 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj Ka Rashifal,30 अगस्त 2023: आज तारीख है 30 अगस्त 2023 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
आज के दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 30 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Also Read: Aaj Ka Health Rashifal, 30 अगस्त 2023: कैसा रहेगा आपका हेल्थ राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे
Also Read: Career Horoscope Today for 30 August 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
घर में पैसे रखे है तो उस पर ध्यान रखे क्योंकि उसमे गड़बड़ी होने के संकेत है. घर का मुख्य दरवाजा भी बंद करके रखे.डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. कर्ज समय पर चुका पाएंगे. आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी. पारिवारिक मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा. छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा.
लकी नंबर –1
लकी कलर –भूरा
Also Read: Aaj Ka Mesh Rashifal 30 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मेष राशि का दैनिक राशिफल
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यापार में नए ग्राहक बनेंगे जिनसे आगे चलकर बहुत लाभ मिलेगा. बाज़ार में आपको नए मित्र भी मिल सकते है. छात्रों को आज किसी कारण से अपने माता-पिता से डांट पड़ेगी.योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. आय में वृद्धि होगी. कार्यकुशलता का विकास होगा. घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी.
लकी नंबर-8
लकी कलर -ग्रे
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन फिजूलखर्ची बढ़ जाएगी. ऐसे में आपको ध्यान से खर्च करने की आवश्यकता है. घर के बाहर जाने से बचे क्योंकि दुर्घटना होने की भी संभावना है.तीर्थाटन की योजना बनेगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा. समय पर काम पूरे होंगे. मनोरंजक यात्रा हो सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. व्यय में वृद्धि हो सकती है.
लकी नंबर -6
लकी कलर -मैरून
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार में किसी सदस्य को गंभीर बीमारी है तो आज उनकी तबियत बिगड़ सकती है. ऐसे में उनका ध्यान रखे और धैर्य से काम ले.स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है. घर-परिवार में विवाद हो सकता है. चोट व दुर्घटना से हानि संभव है. अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है. चिंता तथा तनाव रहेंगे.
लकी नंबर -7
लकी कलर –आसमानी
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यदि कुछ दिनों से वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल चल रही है तो वह आज के दिन शांत हो जाएगी. दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे.दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी. परिवार में कोई आयोजन हो सकता है. प्रसन्नता तथा व्यस्तता रहेगी. उत्साह में वृद्धि होगी. वरिष्ठजन सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे.
लकी नंबर -4
लकी कलर -संतरी
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) कार या बाइक में खराबी आ सकती है जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे. अनजान व्यक्ति के साथ बातचीत होगी लेकिन निजी बातों को साँझा करने से बचें.संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. समय पर कार्य होंगे. प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे.
लकी नंबर -2
लकी कलर -हरा
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्टार्टअप में पैसा इन्वेस्ट किया हुआ है तो वहां से अच्छा लाभ मिलेगा और आप उसको लेकर आशावादी रहेंगे. दोस्तों के साथ संबंध मधुर बनेंगे.राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है. विवाद न करें. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. घर में अतिथियों का आगमन होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
लकी नंबर -6
लकी कलर –श्वेत
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समाज में छवि सुधरेगी और सभी के मन में आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में किसी के साथ बाहर जाने का भी प्लान कर सकते है.कष्ट, भय व बेचैनी का वातावरण बन सकता है. सावधानी रहें. लेन-देन में सावधानी रखें. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. घर-परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे.
लकी नंबर -9
लकी कलर -स्लेटी
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
सुबह से शाम तक व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम में किसी के लिए समय निकालना पड़ेगा. घर का कोई सदस्य आपके लिए कुछ स्पेशल करने का भी प्रयास कर सकता है.अज्ञात भय सताएगा. नेत्र पीड़ा हो सकती है. स्वास्थ्य पर व्यय होगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा.
लकी नंबर -7
लकी कलर –केसरी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जॉब से संबंधित किसी कार्य के लिए विदेश जाने के संयोग बन सकते है. परिवार में आपको लेकर उत्साह रहेगा. कृषि के क्षेत्र में उन्नति होगी.मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी. पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. विवाद को बढ़ावा न दें.
लकी नंबर –5
लकी कलर -नीला
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कला, संगीत, मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज के दिन किसी का सहयोग मिलेगा. राजनीति के क्षेत्र में संभल कर काम करने की जरूरत है.किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. यात्रा मनोरंजक रहेगी.
लकी नंबर –9
लकी कलर -पीला
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर में शादी को लेकर बात छिड़ सकती है. आपके विवाह के लिए रिश्ते भी आ सकते है. यदि विवाह हो चुका हैं तो अपने पार्टनर के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान बनेगा.पुराना रोग उभर सकता है. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. बनते काम बिगड़ सकते हैं. व्यवसाय ठीक चलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. घर-परिवार में मतभेद संभव है.
लकी नंबर -3
लकी कलर-गुलाबी
Also Read: Aaj Ka Meen Rashifal 30 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मीन राशि का दैनिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










