मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ के योग हैं, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 08 मई 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 May 2025 3:40 AM
Aaj Ka Rashifal 8 May 2025
Aaj Ka Rashifal 8 May 2025: आज तारीख है 08 मई 2025 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 8 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज गुरुवार 08 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
मेष
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी सूझबूझ से समस्याएं हल होंगी. व्यापार में लाभ की संभावना है. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी. सेहत में सुधार होगा. माता-पिता के साथ समय बिताना शुभ रहेगा. यात्रा का योग भी बन रहा है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
आज 8 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
वृषभ
आज धन लाभ के संकेत हैं लेकिन खर्च भी अधिक हो सकते हैं. रिश्तों में मधुरता बनाए रखें. कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है. निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बनाए रखें. जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी लेकिन सिरदर्द की संभावना है. बच्चों की चिंता हो सकती है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
मिथुन
आज आपको योजनाओं में सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी. नए प्रोजेक्ट में हाथ आजमा सकते हैं. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. मानसिक संतुलन बनाए रखें, अनावश्यक चिंता न करें. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा. छोटी यात्रा से लाभ मिलेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
कर्क
मन भावुक रहेगा लेकिन कार्यों में एकाग्रता से सफलता मिलेगी. पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा. आज कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. सेहत में सुधार होगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
सिंह
आज नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में वृद्धि होगी. संतान पक्ष से लाभ हो सकता है. पुराने दोस्तों से भेंट हो सकती है. निवेश से लाभ होगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या
आज काम में व्यस्तता रहेगी लेकिन मनचाहा परिणाम मिलेगा. पुरानी योजनाएं फलीभूत होंगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी होंगी. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें. कार्यक्षेत्र में सुधार होगा. स्वास्थ्य में थकावट संभव है. योग व ध्यान लाभकारी रहेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
तुला
आज का दिन संतुलन बनाने का है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है. कर्ज या उधारी से बचें. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. मित्रों के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा. मानसिक शांति के लिए ध्यान करें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक
आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है. प्रेम संबंधों में सकारात्मक मोड़ आएगा. सेहत बेहतर रहेगी. धन आगमन के संकेत हैं.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मैरून
धनु
भाग्य आज आपका साथ देगा. लंबी यात्रा से लाभ होगा. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें. घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
मकर
आज मेहनत का फल मिलेगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा. विरोधियों से सावधान रहें. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन अधिक तनाव से बचें. निर्णय सोच-समझकर लें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: ग्रे
कुंभ
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कुछ कार्यों में बाधा आ सकती है, धैर्य रखें. दोस्तों से सहयोग मिलेगा. नौकरी में स्थिति मजबूत होगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. सेहत सामान्य रहेगी. किसी नए संपर्क से लाभ मिल सकता है.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
मीन
आज रचनात्मकता में वृद्धि होगी. कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. मन में उत्साह रहेगा. धन का आगमन होगा. जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा. सेहत अच्छी रहेगी. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: बैंगनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










