Horoscope Today, 07 नवंबर 2021: कर्क, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Updated at : 07 Nov 2021 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
Horoscope Today, 07 नवंबर 2021: कर्क, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल, 07 नवंबर 2021: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आज तारीख है 07 नवंबर 2021 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

लंबे समय से किसी बीमारी की समस्या से परेशान है तो उसमे आज आराम मिलेगा. कुछ समय के लिए मानसिक तनाव की समस्या रह सकती है लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं रह पाएगी.मान-सम्मान मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने काम में मन तो लगाएंगे लेकिन उनके अनुसार परिणाम मिलने में अभी समय लगेगा. आप दोस्तों के साथ मिलकर भविष्य की योजनायें बनाएंगे जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी.व्यवसाय ठीक चलेगा. अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल सिद्ध होगा जिस कारण आप भी अपना काम अच्छे से कर पाएंगे. यदि पहले से ही किसी पारिवारिक दुविधा का सामना कर रहे है तो वह भी दूर हो जाएगी.पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा. चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

यदि आप किसी एक्स्ट्रा कोर्स की पढ़ाई कर रहे है तो आज के दिन थोड़ा संभल कर रहे क्योंकि कुछ ऐसा होगा जिस कारण आपको वह कोर्स छोड़ना पड़े.यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें. कार्य का विस्तार होगा.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

सिंह Leo (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

यदि आपने जमीन से संबंधित किसी काम में पैसा निवेश कर रखा है तो वहां से लाभ प्राप्त होगा. सरकारी अधिकारियो को किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है.अनायास धन लाभ के योग हैं. व्यापार में वांछित उन्नति होगी. बेरोजगारी दूर होगी. विवाद न करें.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी और सभी आपका सम्मान करेंगे. दूर के रिश्तेदार का घर में आना हो सकता है और उनसे किसी काम को लेकर सहायता भी मिलेगी.कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा. योजना फलीभूत होगी. नए अनुबंध होंगे. कष्ट होगा. पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन प्रेम संबंधो के लिए थोड़ा उथल-पुथल वाला होगा. यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में है और उनसे दूर रहते है तो किसी तीसरे के द्वारा उसमे ग़लतफ़हमी पैदा करने की कोशिश की जाएगी.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

व्यापारी लोग यदि किसी नए समझौते की तरफ आगे बढ़ रहे है तो आज के दिन उसमे सफलता हाथ लगेगी. किसी कारणवश आपके पुराने ग्राहक नाराज रह सकते है लेकिन जल्दी ही यह समस्या भी सुलझ जाएगी.शत्रु सक्रिय रहेंगे. कुसंगति से हानि होगी. व्ययवृद्धि होगी.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप अपने घरवालो के साथ किसी यात्रा पर जाने का मन बना सकते है जिसमे रिश्तेदारों का भी सहयोग प्राप्त होगा. इस दौरान आपका सभी के साथ संबंध भी पहले की तुलना में मजबूत होगा.किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी. राज्यपक्ष से लाभ होगा.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका जीवनसाथी कुछ बातों को लेकर निराश रह सकता है लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो समस्या जल्दी ही हल हो जाएगी. शादी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को मामा पक्ष की ओर से अच्छा प्रस्ताव आएगा.क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें.

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने आप में एक नयी ऊर्जा को महसूस करेंगे और नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी. इस काम में आपको अपने जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा.व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. आय से अधिक व्यय न करें. परोपकार में रुचि बढ़ेगी.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

यदि आप घर से दूर नौकरी करते है तो आज के दिन थोड़ा संभल कर काम पर जाए क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है. इसलिये घर से निकलते समय सावधानी बरते और जल्दबाजी ना करे.मेहमानों का आवागमन होगा. व्यय होगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

आपका दिन मंगलमय हो

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola