Aaj Ka Rashifal,7 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Feb 2024 6:27 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 7 फरवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,7 फरवरी 2024: आज तारीख है 7 फरवरी 2024 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर जाने के योग बन सकते हैं.इस विषय पर बड़ो के परामर्श को ध्यान से सुने जो भविष्य में आपके काम आएगा।रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. नया कार्य करने करने की योजना बनेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.

लकी नंबर – 6

 लकी कलर –श्वेत

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अपने शिक्षक से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी. माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा. जॉब में काम के बोझ से आराम मिलेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. कुछ अनहोनी की आशंका रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें. प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बढ़ेगा.

लकी नंबर-9

 लकी कलर -स्लेटी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी भी ऐसी चीज़ में निवेश करने से बचे जिसमे जोखिम ज्यादा हो अन्यथा बाद में आपको ही पछतावा होगा. कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. दूसरों से अपेक्षा न करें. कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर करें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी. जोखिम न लें. पुरानी व्याधि उठ सकती है। शोक समाचार मिल सकता है.

लकी नंबर-7

लकी कलर-केसरी

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपनों से बड़ो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा और आज के दिन आपके साथ कुछ अच्छा घटेगा जिस कारण मन आनंदित रहेगा. भूमि, भवन, दुकान व शोरूम आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यश प्राप्ति के योग हैं. सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। लाभ होगा.

लकी नंबर –5

लकी कलर-नीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके दुश्मन छिपकर आपका नुकसान करने की चेष्टा करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे. आपका स्वभाव सभी के साथ अच्छा होने के कारण समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. आय में वृद्धि होगी. कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. प्रमोशन व इनाम आदि मिलने की संभावना है. यात्रा मनोरंजक रहेगी.

 लकी नंबर -6

लकी कलर –पीला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यदि आप सिंगल हैं और किसी अच्छे जीवनसाथी की खोज में हैं तो शायद आज आपकी खोज पर विराम लग जाए क्योंकि आज आपकी किसी के साथ बातचीत शुरू होने की प्रबल संभावना है.नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. सही बात का भी विरोध हो सकता है, धैर्य रखें. स्थिति अनुकूल होगी. शारीरिक कष्ट संभव है. स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। प्रसन्नता बनी रहेगी.

लकी नंबर –
3
 लकी कलर – गुलाबी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी नई कंपनी में काम करना शुरू किया हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा हैं. आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग भी.स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. धैर्य रखें. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

लकी नंबर- 1

लकी कलर-भूरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपको अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा. राजनीति के क्षेत्र में उन्नति होगी और व्यापार में भी लाभ मिलेगा. छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है.पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. संतान पक्ष की चिंता रहेगी. अज्ञात भय सताएगा. व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.

लकी नंबर-8

लकी कलर-ग्रे

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सभी मिलकर किसी कार्य को करने का विचार करेंगे. घर में भी धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत है.विवाद को बढ़ावा न दें. राजभय बना रहेगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. दूसरों के कार्य में दखल न दें.

लकी नंबर -6

लकी कलर-मैरून

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

शरीर में ढीलापन रहेगा और किसी काम में मन नहीं लगेगा. दिन में सुस्ती छाई रहेगी लेकिन दोपहर में किसी काम को लेकर बाहर जाना होगा.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. काफी समय से अटके काम पूर्ण होने के योग हैं. मित्रों तथा परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है.

लकी नंबर – 7

लकी कलर –आसमानी

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

किसी रिश्तेदार के साथ आपकी अनबन हो सकती हैं और उनकी कही कोई बात आपको चुभेगी. परिवार में इसको लेकर विचार-विमर्श हो सकता हैं लेकिन आप संयम से काम ले.घर में अतिथियों का आगमन होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे. मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा.

लकी नंबर– 2

लकी कलर -हरा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola