Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 5 जनवरी 2024 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 5 january 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

जानें 5 जनवरी 2024 का राशिफल

धनु:- आज आपका दिन उत्तम रहेगा. आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा. आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी. कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा.करोबार से संबंधित यात्रा से लाभ होगा. परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा.आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. किसी भी काम को करने में करिबि मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.

प्रेम राशिफल

यदि आप शादीशुदा है, तो आज का दिन आप अपने जीवन साथी की काफी बातें सुनेंगे और किसी खास बात पर उनकी सलाह भी आपको आज मिल सकती हैं. यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज आपका प्रिय अपने परिवार वालों से आपके बारे में बातचीत कर सकता है.

लकी नंबर 3

लकी कलर भूरा

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 5 जनवरी 2023 का राशिफल

मकर:- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा. आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे. आपके सीनियर भी आपकी तारीफ करेंगे. आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समय रहते निभाएंगे, जिससे घर के लोगों का भी आपको प्रेम मिलेगा और उनकी नजरों में आप की वैल्यू बढ़ेगी. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे. आज अपने प्यार की पींगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेगा. आपकी सेहत में सुधार दिखेगा.

प्रेम राशिफल

यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आपका जीवन साथी बड़े गुस्से में होगा, इसलिए उन्हें संभालना अकेले थोड़ा मुश्किल हो सकता है. यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज आपका प्रिय ईमानदारी से अपने सभी बातें आपके सामने रखेगा, जिससे आपके मन में उनकी इज्जत और बढ़ेगी.

लकी नंबर 2

लकी कलर ग्रे

कुंभ:– आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा|आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.| परिवारवालो के साथ धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे. आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का महौल खुशनुमा रहेगा| व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पढेगी, जो आपके लिए काफी लाभदायक होगी. जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जायेंगे.| आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. संतान से कोई खास खुशखबरी आपको मिलेगी| आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में रहेंगे. घर में सभी की सेहत अच्छी रहेगी.

प्रेम राशिफल

यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज के दिन अपने जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि वह बीमार पड़ सकते हैं. वहीं यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपको अपनी लव लाइफ को आगे बढ़ाने के लिए मददगार होगा.

लकी नंबर 7

लकी कलर मैरून

मीन:- आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है. आप मानसिक रूप से चिंता मग्न रहेंगे और यही चिंताएं आपको शारीरिक रूप से भी दिक्कतें दे सकती हैं, इसलिए आप सेहत के प्रति सावधान रहें इनकम में जरूर बढ़ोतरी होगी और आप अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाएंगे. कुछ नया इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके काम आएगा. शादीशुदा लोगों गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा. रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा. प्रेमी युगल को अपने रिश्ते की सच्चाई ज्ञात होगी और आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे. आपकी सेहत में सुधार होगा.

प्रेम राशिफल

प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की किसी बात को लेकर शक जाहिर कर सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे.

लकी नंबर 6

लकी कलर आसमानी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन,जानें 5 जनवरी 2024 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola