Aaj Ka Rashifal,28 जनवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Jan 2024 6:30 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 28 जनवरी 2024: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,28 जनवरी 2024: आज तारीख है 28 जनवरी 2024 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

मेष राशि

निवेश करने के लिए आज अच्छा दिन नहीं है. बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है. किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है. साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी. जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें, अच्छे लम्हों का अनुभव करेंगे.

वृषभ राशि / वृष राशि

अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें. शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी. होशियारी से निवेश करें. नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है. आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा.

मिथुन राशि

आज आपका जोश भी चरम पर हो सकता है. नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं. रिश्तों से जुड़े कई पहलू आपके लिए खास हो सकते हैं. किसी रिश्ते को मजबूत करने या टूटते रिश्ते को बचाने के लिए कोई सलाह लेनी हो, तो आपके लिए समय बहुत अच्छा हो सकता है. आज आप ऐसे कई काम निपटा सकते हैं, जिनकी अनदेखी आप काफी समय से करते आ रहे हैं.

कर्क राशि

आज आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी हुई है. हालांकि स्थिरता आने में थोड़ा और समय लग सकता है. किसी काम की वजह से आपको घूमने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है. आज किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए. घर में आपकी मदद से कई काम पूरे हो सकते हैं.

सिंह राशि

घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. आज आप दुविधा और असमंजस की स्थिति में रहेंगे लेकिन इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए उतावलेपन में ना आए. आज मान सम्मान में वृद्धि होने के साथ साथ पदोन्नति के अवसर बनेंगे. लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे.

कन्या राशि

कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें. इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ. मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे. समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन ख़र्चीली रहेगी, ख़ास तौर पर अगर आप दूसरों पर ख़र्च करना नहीं बन्द करेंगे तो.

तुला राशि

किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रहेगी. अच्छा बोलकर आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं. आपको कोई महत्वपूर्ण बातचीत करनी हो या इंटरव्यू आदि हो, तो सफलता मिल सकती है. आज आप निस्वार्थ ढंग से कई काम कर सकते हैं. आप सकारात्मक भी रहेंगे.

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं. खाने की चीज़ के प्रति आपका अधिक लगाव हो सकता है. आपके घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा. आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है. उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रह सकते हैं.

धनु राशि

आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे. पैसे से जुड़ा कोई भी फैसला करने से पहले एक बार फिर सोच लें ताकि हालात संभले रहें. आज नया वाहन और नया घर खरीद सकते है. आपको अपने परिवार का भरपूर साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने में समझदारी हो सकती है.

मकर राशि

मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा. किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरक़रार रखिए. बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है. आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा.

कुंभ राशि

लेन-देन और बचत के मामलों में आज आपको सीरियस रहना होगा. आपके लिए दिन अच्छा है. भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें. जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश हो सकती है, इसमें आपको सफलता मिल सकती है.

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा. आपको किसी पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है. आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं. आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है. मित्रों के साथ आपके संबंधों में मधुरता आयेगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola