आज इन 5 राशियों के लिए सुनहरा समय, इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें 27 मार्च का राशिफल

Updated at : 27 Mar 2026 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 2026 horoscope

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: आज 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार है और आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है. आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत उथल-पुथल भरा रहने वाला है. आज कई राशि वालों को सतर्क रहना होगा तो वहीं कुछ लोगों के लिए सुनहरा समय भी हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: आज चंद्रमा अपनी चाल बदलकर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां उनकी सीधी दृष्टि कुम्भ राशि में बैठे मंगल, बुध और राहु पर पड़ेगी. वहीं सूर्य और शनि की मीन राशि में युति एक बड़ा बदलाव लाने वाली है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित शुक्र आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएंगे. करियर की बात करें तो मिथुन से कर्क में जाते चंद्रमा आपके सुख-साधनों में वृद्धि करेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा और आप भविष्य की बड़ी योजना बनाएंगे. हेल्थ की बात करें तो शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी, बस अधिक उत्साह में चोट न लगे इसका ध्यान रखें.

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए भारी नुकसान का संकेत दे रहा है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में सूर्य-शनि की युति बड़े निवेश में घाटा करा सकती है. करियर की बात करें तो कुम्भ राशि के राहु और मंगल व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी खड़े कर सकते हैं, संभलकर चलें. लव लाइफ की बात करें तो आज कड़वे शब्दों का प्रयोग रिश्तों में दरार डाल सकता है. हेल्थ की बात करें तो आंखों में इन्फेक्शन या भारीपन की समस्या हो सकती है.

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि: आज का दिन आपकी किस्मत को पलटने वाला साबित होगा, क्योंकि आपकी राशि में स्थित बृहस्पति और दोपहर तक वहीं रहने वाले चंद्रमा आपको धन लाभ देंगे. करियर की बात करें तो भाग्य स्थान के राहु-मंगल अचानक कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ में दिला सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन ज्यादा सोचने से बचें.

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि दोपहर के बाद चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मानसिक चंचलता बढ़ेगी. करियर की बात करें तो अष्टम भाव के मंगल-राहु के कारण नौकरी में अचानक कोई बाधा आ सकती है, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में भावुकता बढ़ेगी, लेकिन पार्टनर पर दबाव न बनाएं. हेल्थ की बात करें तो सर्दी-जुकाम या कफ की समस्या परेशान कर सकती है.

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि: आज का दिन आपको बड़ी राहत देने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में स्थित केतु और पंचम के गुरु-चंद्रमा की कृपा से पुरानी परेशानियां खत्म होंगी. करियर की बात करें तो अष्टम भाव के सूर्य-शनि आपको पत्रक संपत्ति या बीमा से लाभ दिला सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो किसी पुराने दोस्त के करीब आने से मन प्रसन्न रहेगा. हेल्थ की बात करें तो पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है, खान-पान का ख्याल रखें.

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सावधान रहें. क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में सूर्य और शनि की युति साझेदारी में बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है. करियर की बात करें तो छठे भाव के राहु और मंगल के कारण कार्यस्थल पर बहसबाजी से बचें, नौकरी पर आंच आ सकती है. लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन होने की प्रबल आशंका है. हेल्थ की बात करें तो नसों में खिंचाव या कमर दर्द की समस्या हो सकती है.

तुला आज का राशिफल

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में मौजूद शुक्र वैवाहिक जीवन और व्यापार में लाभ देंगे. करियर की बात करें तो दशम भाव में दोपहर बाद चंद्रमा का आना आपको नई जिम्मेदारी और मान-सम्मान दिलाएगा. लव लाइफ की बात करें तो प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा, विवाह की बात चल सकती है. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां अनुकूल होंगी जब चंद्रमा आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे. करियर की बात करें तो चतुर्थ भाव में राहु-मंगल की उपस्थिति घर और कार्यक्षेत्र के बीच तनाव पैदा कर सकती है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है, बातचीत का जरिया खुला रखें. हेल्थ की बात करें तो छाती में जकड़न या सांस फूलने जैसी समस्या हो सकती है, योग का सहारा लें.

धनु आज का राशिफल

धनु राशि: आज का दिन आपको थोड़ा भयभीत कर सकता है क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य-शनि की युति पारिवारिक कलह और संपत्ति विवाद का कारण बन सकती है. करियर की बात करें तो तृतीय भाव में राहु-मंगल का गोचर आपको रिस्क लेने पर मजबूर करेगा, जो भविष्य के लिए खतरनाक हो सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आपसी तालमेल की कमी खलेगी. हेल्थ की बात करें तो माता की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.

मकर आज का राशिफल

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए विजय प्राप्ति का है, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में मंगल, बुध और राहु आपकी वाणी को बहुत प्रभावशाली बनाएंगे. करियर की बात करें तो व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और उपहारों का आदान-प्रदान होगा. हेल्थ की बात करें तो दांतों में दर्द या गले में इन्फेक्शन की आशंका है, ठंडी चीजों से बचें.

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए भारी नुकसान का संकेत दे रहा है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि में मंगल और राहु की युति ‘अंगारक योग’ बना रही है जो आपको दुर्घटना या विवाद में फंसा सकती है. करियर की बात करें तो क्रोध में आकर लिया गया फैसला नौकरी छीन सकता है, धैर्य रखें. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर पर शक करना रिश्ते को खत्म कर सकता है. हेल्थ की बात करें तो हाई ब्लड प्रेशर और सिरदर्द की समस्या गंभीर हो सकती है.

मीन आज का राशिफल

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मानसिक उलझनें लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य और शनि की युति आपको भ्रमित और सुस्त बना सकती है. करियर की बात करें तो चतुर्थ भाव के गुरु-चंद्रमा आपको प्रॉपर्टी के काम से लाभ दिलाएंगे, लेकिन मेहनत अधिक करनी होगी. लव लाइफ की बात करें तो दांपत्य जीवन में पुरानी बातें फिर से विवाद पैदा कर सकती हैं. हेल्थ की बात करें तो आलस्य और थकान हावी रहेगी, खुद को सक्रिय रखने की कोशिश करें.

Also Read: लव राशिफल 27 मार्च 2026: आज इन राशियों के दिल की धड़कन बढ़ाएगा प्यार, जानें किसे मिलेगा खास संदेश

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola