लव राशिफल 27 मार्च 2026: आज इन राशियों के दिल की धड़कन बढ़ाएगा प्यार, जानें किसे मिलेगा खास संदेश

Updated at : 27 Mar 2026 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal 2026

आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 March 2026: आज 27 मार्च 2026, शुक्रवार का दिन है. आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और आज का दिन प्रेम के धागों को या तो बहुत मजबूत कर देगा या उन्हें उलझा सकता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 27 March 2026: पंचांग के अनुसार ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शनि मीन राशि में रहेगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. शुक्र मेष राशि में रहेंगे. चंद्रमा दिन के 11 बजकर 29 मिनट मे मिथुन से कर्क राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं पंडित जगमोहन तिवारी से इन ग्रहों की चाल का आपकी लव लाइफ पर क्या असर होगा…

मेष आज का लव राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के लग्न भाव में स्थित शुक्र आपको बेहद आकर्षक बना रहे हैं. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक पल बिताएंगे और पुरानी अनबन खत्म होगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा. हालांकि, कुम्भ के मंगल की दृष्टि के कारण शाम को छोटी सी बात पर बहस होने का खतरा भी है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें.

वृषभ आज का लव राशिफल

वृषभ राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में शुक्र की स्थिति गुप्त संबंधों के कारण तनाव पैदा कर सकती है. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर गहरा संदेह पैदा हो सकता है जो अलगाव तक ले जा सकता है. वैवाहिक जीवन में भी आज खामोशी छाई रहेगी. सचेत रहें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती सालों का भरोसा तोड़ सकती है.

मिथुन आज का लव राशिफल

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, क्योंकि दोपहर तक चंद्रमा आपकी ही राशि में गुरु के साथ मौजूद रहेंगे. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज उपहारों का आदान-प्रदान होगा और आप साथ में क्वालिटी टाइम बिताएंगे. वैवाहिक जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन अपनी बात मनवाने के लिए सबसे शुभ है.

कर्क आज का लव राशिफल

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, क्योंकि दोपहर के बाद चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आप अत्यधिक भावुक हो जाएंगे. लव लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगा लेंगे, और उम्मीद पूरी न होने पर मन दुखी हो सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपको सुकून देगा. रोमांटिक पल तो आएंगे, लेकिन मानसिक तनाव भी साथ रहेगा.

सिंह आज का लव राशिफल

सिंह राशि: आज का दिन आपके प्रेम संबंधों में खतरे की घंटी बजा रहा है, क्योंकि आपकी राशि में बैठा केतु आपको अपने पार्टनर से दूर जाने पर मजबूर कर सकता है. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से अनबन होने की पूरी आशंका है. वैवाहिक जीवन में भी आज तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी. सचेत रहें. क्योंकि गुस्से में लिया गया फैसला आपके रिश्ते को खत्म कर सकता है.

कन्या आज का लव राशिफल

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां काफी रोमांटिक हो जाएंगी. लव लाइफ की बात करें तो कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के कारण आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे आहत हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में शाम का समय बहुत ही सुखद रहेगा और आप साथ में डिनर पर जा सकते हैं. अनबन को दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है.

तुला आज का लव राशिफल

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपके सप्तम भाव के स्वामी शुक्र अपनी ही राशि मेष में बैठकर आपके रिश्तों में नई जान फूंक देंगे. लव लाइफ की बात करें तो अगर लंबे समय से बातचीत बंद थी, तो आज फिर से पैचअप होने के प्रबल योग हैं. वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण बढ़ेगा. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन किसी यादगार सफर की योजना बनाने के लिए श्रेष्ठ है.

वृश्चिक आज का लव राशिफल

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए भारी नुकसान का संकेत दे रहा है, सचेत रहें. क्योंकि कुम्भ राशि के मंगल और राहु आपके प्रेम संबंधों में कड़वाहट घोल सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के साथ बहस करने से बचें, वरना बात हाथ से निकल सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी. रोमांटिक पलों की कमी खलेगी और मन अशांत रहेगा.

धनु आज का लव राशिफल

धनु राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है, क्योंकि सप्तम भाव में गुरु की उपस्थिति आपके रिश्ते को स्थिरता देगी. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी-प्रेमिका आज विवाह के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन में प्रेम की वर्षा होगी और आप एक-दूसरे के प्रति बहुत आकर्षित महसूस करेंगे. पुराने विवादों को सुलझाने के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है.

मकर आज का लव राशिफल

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा, लेकिन शुक्र की मेष में स्थिति आपके सुखों में वृद्धि करेगी. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी के साथ आज किसी बात को लेकर जिद न करें, वरना रोमांटिक पल फीके पड़ सकते हैं. वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप से थोड़ी अनबन संभव है. शाम को पार्टनर के साथ घर की सजावट या खरीदारी में समय बीतेगा.

कुंभ आज का लव राशिफल

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि में मंगल, बुध और राहु की युति आपको बहुत ज्यादा आक्रामक बना सकती है. लव लाइफ की बात करें तो आपकी बेरुखी प्रेमी को आपसे दूर कर सकती है. वैवाहिक जीवन में भी आज भारी कलह की स्थिति बन रही है. सचेत रहें और अपनी वाणी पर संयम रखें वरना बना-बनाया रिश्ता टूट सकता है.

मीन आज का लव राशिफल

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए भावुकता से भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य और शनि की युति अनुशासन और गंभीरता लाएगी. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आप उन्हें सुरक्षा का अहसास कराएंगे. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है लेकिन शुक्र की दृष्टि रिश्तों को संभाल लेगी. रोमांटिक पलों के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल है.

Also Read: आज इन 5 राशियों के लिए सुनहरा समय, इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें 27 मार्च का राशिफल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola