Aaj Ka Rashifal,26 जनवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Jan 2024 7:08 AM
Aaj Ka Rashifal, 26 जनवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
Aaj Ka Rashifal,26 जनवरी 2024: आज तारीख है 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें.आप अपने करियर को लेकर और सजग होंगे व कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता हैं. ऐसे में अपने घर वालो से इस पर विचार-विमर्श कर ले.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आंखों को रोग व चोट से बचाएं. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा.बातों-बातों में कुछ पुरानी यादे ताजा हो सकती हैं और आप उनमे खो सकते हैं. घर में पड़ी पुरानी एल्बम को भी देखा जा सकता हैं जो पुरानी यादो को और तरोताजा कर देंगी.
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आंखों को रोग व चोट से बचाएं. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा.बिज़नेस में कोई घाटा हुआ हैं तो उसकी भरपाई आज होने की संभावना हैं. बस आप अपने चारो ओर नज़र बनाए रखे और सभी के साथ सकारात्मक व्यवहार करे.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी बाधा संभव है. हल्की हंसी-मजाक करने से बचें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. धनहानि किसी भी तरह हो सकती है. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा.आज के दिन काम का बोझ अपेक्षाकृत थोड़ा ज्यादा रहेगा जिस कारण आप चिढ़चिढ़े भी हो सकते हैं. इस दौरान अपना मन शांत रखे और क्रोध करने से बचे.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें. विवाद हो सकता है. नकारात्मकता रहेगी. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें. विवाद को बढ़ावा न दें.आज के दिन छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम आपके अनुसार नही मिलेंगे. किसी सहपाठी के साथ नोक झोंक भी संभव है.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 1
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
थकान व कमजोरी रह सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है.व्यापार में नयी संभावनाएं दिखेगी लेकिन उत्तेजित होने से बचे और सोच-समझ ही कोई निर्णय ले. साझेदारी में व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
संतान पक्ष से स्वास्थ्य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी. नई योजना बनेगी. तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.शेयर मार्किट में निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा और यदि आपने पहले से ही इसमें पैसा लगाया हुआ हैं तो ध्यान बनाए रखें क्योंकि आज का दिन आपके लिए शुभ हैं.
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शत्रु शांत रहेंगे. धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी.जॉब करते हैं तो आज ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचकर रहे क्योंकि सारा दोष आप पर आ सकता हैं और ऑफिस में आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च होगा. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी. घर के बड़े-बुजुर्ग आपकी किसी बात को लेकर नाराज़ हो सकते हैं इसलिये सभी के साथ अच्छे से व्यवहार करे और किसी के साथ क्रोध ना करे.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. फालतू खर्च होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. कारोबार में वृद्धि के योग हैं.व्यापार को लेकर यात्रा करने के संयोग हैं तो इसके लिए मना ना करे क्योंकि यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. किसी के साथ अपने घर की बातों को ज्यादा साँझा ना करे.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कहीं से बुरी खबर मिल सकती है. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.दिन में काम ज्यादा रहेगा लेकिन शाम के समय दोस्तों से हुई भेंट आपका तनाव दूर कर देगी. कुछ समय अपने घरवालो के साथ भी व्यतीत करेंगे.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. रोजगार में वृद्धि होगी. मित्रों की सहायता कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार लाभदायक रहेगा.राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को आज के दिन कुछ अच्छा प्राप्त हो सकता हैं जिससे उनका मन आनंदित रहेगा. इसके बारे में ज्यादा लोगों के साथ बातचीत करने से बचें.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










