Aaj Ka Rashifal, 24 जुलाई 2022: मेष, सिंह समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Updated at : 24 Jul 2022 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal, 24 जुलाई 2022: मेष, सिंह समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल, 24 जुलाई 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आज तारीख है 24 जुलाई 2022 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो पढ़ें आज का राशिफल.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे. यश बढ़ेगा. व्यापार वृद्धि होगी. नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे. कई प्रकार के तनाव आपको घेरे रहेंगे जिस कारण मानसिक स्वास्थ्य असंतुलित रह सकता है. अपेक्षाकृत आपका व्यवहार भी चिढ़चिढ़ा हो सकता है जिससे आप कभी-कभी उग्र स्वभाव अपना सकते हैं जो कि हानिकारक है.

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 2

Also Read: आज का मेष राशिफल 24 जुलाई, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे. सुख के साधन प्राप्त होंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको अपने व्यापार या नौकरी में बड़ा लाभ मिल सकता है. अब चाहे वह कोई नयी डील में हो या किसी प्रोजेक्ट के फाइनल होने में लाभ अवश्य होगा.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

Also Read: आज का वृषभ राशिफल 24 जुलाई, संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

स्वास्थ्य का कमजोर रहेगा. किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें. विवाद से क्लेश होगा. दूसरों के उकसाने में न आएं. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे.यदि आप मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं तो आज आपके लिए कुछ अच्छे जॉब के ऑफर आ सकते हैं लेकिन आप अपना ध्यान उस ओर बनाए रखें.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

Also Read: आज का मिथुन राशिफल 24 जुलाई, घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते हैं, नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आंखों का ख्याल रखें. अज्ञात भय सताएगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन आ सकती है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. लॉटरी व सट्टे से दूर रहें.किसी को भला-बुरा कहने से बचें क्योंकि यह आपके लिए ही अच्छा नहीं रहेगा. दोस्तों में किसी बात को लेकर मतभेद सामने आ सकते हैं.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5

Also Read: आज का कर्क राशिफल 24 जुलाई, अचानक स्थिति बदलने से खर्च बढ़ेंगे जमा पूंजी खर्च हो सकती

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

घर में अतिथियों का आगमन होगा. व्यय होगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. घर के ऊपर कोई संकट आ सकता है लेकिन आप धैर्य से काम लेंगे तो इससे आसानी से निपटा जा सकता है. किसी बात को लेकर उत्तेजित होने से बचें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

Also Read: आज का सिंह राशिफल 24 जुलाई, आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

शत्रु पस्त होंगे. सुख के साधन जुटेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पराक्रम बढ़ेगा. लंबे समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे. कार्य की प्रशंसा होगी. शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी. यदि आप जॉब करते हैं तो नौकरी में समस्या हो सकती है और शायद आपकी जॉब पर भी संकट आ जाए. ऐसे में संभल कर काम करें.

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

Also Read: आज का कन्या राशिफल 24 जुलाई, नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है. आपका ध्यान पुराने पेपर को सॉल्व करने में लगेगा जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा. शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. दु:खद समाचार मिल सकता है. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. लाभ के अवसर रहेंगे.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 1

Also Read: आज का तुला राशिफल 24 जुलाई, किसी पुराने विवाद के कारण अशांति रहने की संभावना

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. अपने भाई के साथ कुछ बात साझा करेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा. सभी के साथ आपका संबंध और मधुर बनेगा. परिवार में सकारात्मकता का माहौल रहेगा.

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 2

Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 24 जुलाई, क्रोध अधिक रहेगा, आसपास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध रहेंगे

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. शारीरिक कष्ट संभव है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. शत्रु पस्त होंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. खर्चे बढ़ जाएंगे लेकिन उस अनुसार कमाई नहीं होगी जिस कारण मानसिक तनाव हो सकता है. पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 3

Also Read: आज का धनु राशिफल 24 जुलाई, मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. बेवजह कहासुनी हो सकती है. कानूनी अड़चन दूर होगी. व्यापार में वृद्धि होगी. सभी का आपके ऊपर विश्वास बढ़ेगा. आप अपनी जॉब के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में अपना हाथ आजमाएंगे जिसका लाभ भी मिलेगा.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 6

Also Read: आज का मकर राशिफल 24 जुलाई, कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से, धन के साथ मान हानि भी हो सकती है

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है. दूसरों के कार्य में दखल न दें. बड़ों की सलाह मानें. लाभ होगा. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा.सरकारी नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ हैं. कुछ दिनों से आप जो भी करने का सोच रहे हैं उसे आज कर डालें. परिणाम आपके अनुरूप रहेंगे.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 4

Also Read: आज का कुम्भ राशिफल 24 जुलाई, सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

धर्म के काम में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. कुबुद्धि हावी रहेगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे. मित्रों से संबंध सुधरेंगे.उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी लगेगा. इसके लिए आपको उस क्षेत्र में अच्छे से सीखने-समझने की आवश्यकता है तभी आप सफल हो पाएंगे.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5

Also Read: आज का मीन राशिफल 24 जुलाई, सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है, सांस संबंधी परेशानी हो सकती है

आपका दिन मंगलमय हो

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola