Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 21 जनवरी 2024 का राशिफल

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 21 जनवरी 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 january 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें मेष वृषभ, मिथुन और कर्क राशि राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. यदि वे व्यापारी हैं तो उन्हें हर समय कम से कम आज के दिन मास्क लगाकर रखने को बोले.यात्रा लाभदायक रहेगी. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है. संचित कोष में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

प्रेम संबंध में किसी अन्य व्यक्ति के कारण खटास उत्पन्न हो सकती हैं और दूरियां बढ़ जाएगी. आपका मन अशांत रहेगा लेकिन किसी से कहेंगे नही.फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. बजट बिगड़ेगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी. लेन-देन में सावधानी रखें. अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें.

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज के दिन किसी के द्वारा अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा जो उनके मन को खुश कर देगा.नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है. यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. आशंका-कुशंका रहेगी.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 5

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने व्यापार में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे जिसका उचित लाभ भी आपको मिलेगा. परिवार में किसी चीज़ को लेकर खुशी का माहौल रहेगा.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. चिंता बनी रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी. निवेश लाभदायक रहेगा.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola