Aaj Ka Rashifal,17 जनवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Jan 2024 6:35 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 17 जनवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,17 जनवरी 2024: आज तारीख है 17 जनवरी 2024 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन शत्रुओं से बचकर रहे और उनके साथ किसी तरह के झगड़े या विवाद में पड़ने से बचे. परिवार की आपसे किसी बात को लेकर अपेक्षा रहेगी और आप उन्हें पूरा भी करेंगे.भाग्य का साथ रहेगा. थकान महसूस हो सकती है. आलस्य हावी रहेगा.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यदि पैसो को कही निवेश किया हुआ है तो वहां से लाभ प्राप्त होगा लेकिन उसकी अपेक्षा खर्चे भी बढ़ जाएंगे. रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है.सुख के साधनों पर व्यय होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रमाद न करें.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यदि कुछ दिनों से किसी के साथ अच्छी बातचीत चल रही है तो आज के दिन उस पर विराम लग जाएगा. वे आपकी किसी बात से नाराज़ हो सकते है जिस कारण बातचीत बंद हो जाएगी.यदि कुछ दिनों से किसी के साथ अच्छी बातचीत चल रही है तो आज के दिन उस पर विराम लग जाएगा.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर के सदस्यों के बीच नोकझोंक बढ़ जाएगी और स्थिति बिगड़ भी सकती है. यदि घर में किसी को गंभीर बीमारी है तो उनका ध्यान रखे खासकर दिल के मरीजो का.जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. यात्रा लाभदायक रहेगी.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन  आपको अपने व्यापारिक संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके अनुकूल नही रहेंगे. पारिवारिक मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा.कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पढ़ाई को लेकर मन व्यथित रहेगा और क्या किया जाए और क्या नही, ऐसी स्थिति बनी रहेगी. स्कूल के विद्यार्थी अपना ज्यादातर समय परीक्षा की तैयारी करने में ही लगाएंगे.विवेक से कार्य करें. लाभ में वृद्धि होगी. मान-सम्मान मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यदि आप नया घर लेने का सोच रहे है लेकिन कुछ समय से अटके पड़े है तो आज उस पर आगे बढ़ेंगे. इसके लिए बैंक से लोन लेने का भी सोच सकते है.आय बनी रहेगी. दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शादीशुदा जोड़े थोड़ा संभल कर रहे और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखे क्योंकि किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा आप दोनों के बीच मतभेद कराने का प्रयास किया जाएगा. यदि आप एक-दूसरे से कोई बात छुपा रहे है तो उसे बता दे और खुलकर बात करे.
आलस्य न करें. निवेश शुभ रहेगा.
शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बाज़ार में पैसा निवेश किया हुआ है या दूसरो को ब्याज पर पैसा देते है तो आज उसमे अप्रत्याशित लाभ मिलेगा. ग्राहक आपके काम की प्रशंसा करेंगे और उनके जरिये नए ग्राहक भी बनेंगे.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यदि आप कॉलेज में है तो अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. कॉलेज की किसी गतिविधि में अनावश्यक खर्चा हो सकता है जिसका कोई लाभ नहीं मिलेगा.अनहोनी की आशंका रहेगी. पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा. प्रसन्नता रहेगी.


शुभ रंग:
ग्रे

शुभ अंक: 2

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मानसिक रूप से एक दम स्वस्थ रहेंगे और आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. यदि आप किसी काम को करने में अक्षम महसूस कर रहे थे तो आज के दिन नयी ऊर्जा का संचार आप में होगा.निवेश शुभ रहेगा. शत्रुओं का पराभव होगा. प्रमाद न करें.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बॉस से किसी काम का उत्तरदायित्व मिलेगा जो आगे चलकर आपके लिए उन्नति का मार्ग बनेगा. हालांकि सहकर्मी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे लेकिन यदि आपने समझदारी से काम लिया तो स्थिति संभल जाएगी.मनोरंजन का वक्त मिलेगा. जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें.

शुभ रंग:
आसमानी

शुभ अंक: 6

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola