Aaj Ka Rashifal,12 जनवरी 2024: मेष राशि वालों को रहेगी चिंता, तुला वाले यात्रा ना करे, पढ़ें आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Jan 2024 6:30 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 12 जनवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,12 जनवरी 2024: आज तारीख है 12 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कुछ दिनों से किसी व्यक्ति के साथ बात चल रही है तो आज उसे कुछ ऐसा कह सकते है जो उसे बुरा लग सकता है. इसलिये बोलते समय अपने शब्दों पर ध्यान दे.योजना फलीभूत होगी. मनमाफिक स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है. कार्यस्थल पर सुधार होगा. सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा. घर-परिवार की चिंता रहेगी.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

Also Read: Aries Horoscope Today: मेष राशि के जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा, आज 12 जनवरी 2024 का  राशिफल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रिश्ते में खटास उत्पन्न होगी और आप भी किसी बात को लेकर निराश होंगे. ऐसे में खुलकर बात करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा.डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं. यात्रा लाभदायक रहेगी. आय में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में चैन रहेगा. कोई बुरी खबर मिल सकती है.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 6

Also Read: Taurus Horoscope Today: वृषभ राशि को ऑफिस में नया काम मिलेगा, आज 12 जनवरी 2024 का राशिफल

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
पढ़ाई में रुचि कम रहेगी और बाकि कामो के प्रति भी आलस्य का भाव आएगा. आज का दिन सुस्ती में ज्यादा बीतेगा लेकिन शाम के समय कुछ ऐसा होगा जो आपको रोमांचित कर देगा.ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है. भूमि व भवन आदि के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. नौकरी में चैन रहेगा. शत्रु पस्त होंगे.

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

Also Read: Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि की आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा, आज 12 जनवरी 2024 का राशिफल

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और उन्हें कुछ अच्छा ऑफर मिल सकता है. किसी के साथ अपने रहस्य साझा करने से बचे.फालतू खर्च होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. धन की तंगी होगी. बेकार बातों पर ध्यान न दें. विचारों की स्पष्टता न होने से उलझनें रहेंगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 3

Also Read: Kark Horoscope Today: कर्क राशि वालों का किसी घटना को देख कर मन विचलित होगा , आज 12 जनवरी 2024 का राशिफल

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको अपने पार्टनर पर प्यार तो आएगा लेकिन उसे बताने के अवसर कम मिलेंगे. ऐसे में आप उनके साथ कहीं बाहर जाने का भी प्लान कर सकते है.प्रियजनों के साथ  रिश्तों में खटास आ सकती है. लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी. हताशा का अनुभव होगा. मन की बात किसी को न बतलाएं. संवेदनशीलता बढ़ेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

Also Read: Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों का आर्थिक चुनौतियों से पीछा छूटेगा, जानें 12 जनवरी 2024 का राशिफल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी के साथ लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचे अन्यथा यह आपके लिए ही बुरा होगा. घर में सभी के बीच आपसी प्रेम तो बढ़ेगा लेकिन किसी के साथ आपका मतभेद सामने आएगा.पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे. किसी प्रबु‍द्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी. नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

Also Read: Virgo Horoscope Today: कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में दिक्कत बढ़ेगी, जानें 12 जनवरी 2024 का राशिफल

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन घर से बाहर ना निकले या फिर जाना भी पड़े तो सार्वजानिक वाहन से यात्रा ना करे. पूरी सावधानी रखे और किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में ना आए.नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. मेहनत का फल प्राप्त होगा. अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 6

Also Read: Libra Horoscope Today: तुला राशि वालों का प्रिय गुस्सा दिखाएगा, आज 12 जनवरी 2024 का राशिफल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यदि किसी से पैसा उधार ले रखा है तो आज उसे लौटा दे या उसके साथ आराम से बात करके मामले को सुलझाये अन्यथा बात बिगड़ सकतीदांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. शेयर मार्केट से आशातीत लाभ होगा. नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. तनाव व चिंता में कमी होगी.  है.

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 2

Also Read: Scorpio Horoscope Today: वश्चिक राशि वालों को नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा, आज 12 जनवरी 2024 का राशिफल

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कुछ दिनों से यदि कोई काम अटका हुआ है या बिज़नेस ठप पड़ा हैं तो लाइफ पहले के जैसे पटरी पर आ सकती है. आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ संकेत लेकर आया है.चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की संभावना है. दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें. बिना वजह कहासुनी हो सकती है. चिंता तथा तनाव रहेंगे. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

Also Read: Sagittarius Horoscope Today: धनु राशि वालों के खर्च में थोड़ी कमी आएगी, आज 12 जनवरी 2024 का राशिफल

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. कोई रुका काम बन सकता है. तीर्थयात्रा की योजना बनेगी. तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी. सत्संग का लाभ प्राप्त होगा. कारोबार लाभदायक रहेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:
5

Also Read: Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वालों का काम के सिलसिले में दिन कमजोर है , आज 12 जनवरी 2024 का राशिफल

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है. पैसा कही निवेश करने का सोच रहे है या किसी को कुछ कहना है तो आज के दिन वह कर दे. परिणाम आपके लिए अनुकूल सिद्ध होंगे.आत्मसम्मान बना रहेगा. अच्छी खबर प्राप्त होगी. कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा. मान-सम्मान मिलेगा व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

Also Read: Aquarius Horoscope Today: कुंभ राशि वाले किसी से झगड़ा कर सकते हैं, सावधानी बरतें , आज 12 जनवरी 2024 का राशिफल

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर में कोई नयी खुशी आएगी जिससे सभी का मन आनंदित रहेगा. मन में कुछ है तो उसे खुलकर कह दे. कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. यात्रा लाभदायक रहेगी. रोजगार में वृद्धि होगी. कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी. समय की अनुकूलता का लाभ लें. कारोबारी लाभ बढ़ेगा.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

Also Read: Pisces Horoscope Today: मीन राशि वाले परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, आज 12 जनवरी 2024 का राशिफल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola