ePaper

Today Rashifal: आज वृषभ, कन्या, कुंभ और मीन राशि वाले बेवजह खर्चा करने से बचें, ये 3 राशि वालें करेंगे तरक्की

Updated at : 10 Sep 2021 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
Today Rashifal: आज वृषभ, कन्या, कुंभ और मीन राशि वाले बेवजह खर्चा करने से बचें, ये 3 राशि वालें करेंगे तरक्की

Today horoscope आज का राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 10 सितंबर 2021 horoscope in hindi : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

मेष- आज पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा. आत्मशांति रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. मातहतों का सहयोग मिलेगा. किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. दूसरे के काम में दखल न दें.

वृषभ- आज नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

मिथुन- क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा. स्वास्थ्य पर खर्च होगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. मित्र व संबंधी सहायता करेंगे. आय बनी रहेगी. जोखिम न लें.

कर्क- आज अज्ञात भय व चिंता रहेंगे. यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. बगैर मांगे किसी को सलाह न दें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. धनार्जन होगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.

सिंह- आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी. व्यवसाय में कमी होगी. नौकरी में नोकझोंक हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. थकान महसूस होगी. अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. आय में निश्चितता रहेगी.

कन्या- आज उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें. निवेश शुभ रहेगा. प्रमाद न करें.

तुला- आज दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें. चोट व दुर्घटना से बचें. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. वस्तुएं संभालकर रखें.

वृश्चिक- आज प्रयास सफल रहेंगे. किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. कर्ज में कमी होगी. संतुष्टि रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य न करें.

धनु- आज घर-बाहर अशांति रहेगी. कार्य में रुकावट होगी. आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा. बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है. दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी. व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाज न करें.

मकर- आज पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी. मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

कुंभ- आज स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है. प्रतिद्वंद्विता रहेगी. पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा. आय में वृद्धि होगी. चोट व रोग से बाधा संभव है. दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें.

मीन- आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी. जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी. जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है. व्यवसाय में वृद्धि होगी. नौकरी में सुकून रहेगा. निवेश लाभप्रद रहेगा. कार्य बनेंगे. घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

मोबाइल नंबर- 8080426594-9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola