ePaper

Horoscope Today,10 नवंबर 2021:मेष,तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ,पढ़े अपना आज का राशिफल

Updated at : 10 Nov 2021 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
Horoscope Today,10 नवंबर 2021:मेष,तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ,पढ़े अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल,10 नवंबर 2021: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आज तारीख है 10 नवंबर 2021 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपका अपने प्रेमी के साथ मिलना होगा और आप उनके साथ अच्छा समय बिता पाएंगे. दोनों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा तथा पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी.नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. रोजगार‍ मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ संभव है. जोखिम न लें.

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

Also Read: आज का मेष राशिफल 10 नवंबर, परिजनों-मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

यदि आप व्यापारी है और कुछ दिनों से व्यापार मंदा चल रहा है तो आज आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है. यदि आपने आज के दिन अच्छे से काम किया तो बात बन जाएगी और व्यापार को एक नयी गति मिलेगी.स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी. रोजगार के अवसर मिलेंगे.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

Also Read: आज का वृषभ राशिफल 10 नवंबर, किसी धार्मिक प्रवास पर भी जा सकते हैं

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रो को अपनी पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है. उनका अपनी पढ़ाई से मोहभंग भी हो सकता है तथा वे अपना करियर किसी और क्षेत्र में बनाने का विचार कर सकते है.धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कर्ज से दूर रहना चाहिए. खर्च में कमी होगी.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

Also Read: आज का मिथुन राशिफल 10 नवंबर, अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर में वैसे तो सबकुछ सुख-शांति से रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी लेकिन किसी अपने के साथ वैचारिक मतभेद सामने आ सकते है. यदि आपने ठंडे दिमाग से काम नही लिया तो यह मतभेद आगे चलकर एक बड़ी समस्या खड़ी कर सकते है.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

Also Read: आज का कर्क राशिफल 10 नवंबर, नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

यदि आपके भाई या बहन है तो किसी तीसरे के द्वारा आप दोनों के रिश्तो के बीच कड़वाहट पैदा करने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए किसी पुरानी बात का सहारा लिया जायेगा. इसलिये पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहे.व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. महत्व के कार्य को समय पर करें.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

Also Read: आज का सिंह राशिफल 10 नवंबर, क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

यदि आपके विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो आज आप अपने पार्टनर के प्रति ज्यादा लगाव महसूस करेंगे. दोनों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण का भाव आएगा और दोनों ही एक-दूसरे को ज्यादा समय दे पाएंगे.संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

Also Read: आज का कन्या राशिफल 10 नवंबर, परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

यदि आप 11वीं या 12वीं में है तो आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है. अध्यापकों से उचित सहयोग प्राप्त होगा और मित्रों से भी सहायता मिलेगी.वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें. परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

Also Read: आज का तुला राशिफल 10 नवंबर, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

यदि आप सिंगल है और किसी जीवनसाथी की तलाश में है तो आज के दिन सोशल मीडिया पर किसी के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू हो सकती है जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल जाएगी.बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. लाभ होगा. धन संचय की बात बनेगी. परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 10 नवंबर, घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन में कुछ बातों को लेकर तनाव रह सकता है जिस कारण नींद कम आने, बेचैनी रहने या कुछ ऐसी समस्याएं परेशान कर सकती है. इन सबसे मुक्ति पाने के लिए किसी अपने से खुलकर बात करे और उन्हें सब बताये.भाइयों से अनबन हो सकती है. अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

Also Read: आज का धनु राशिफल 10 नवंबर, अध्यात्म और मेडीटेशन की ओर रुझान बढ़ेगा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा और दोनों के बीच रिश्तो में गर्माहट बनी रहेगी. ऐसे में धैर्य से काम ले और कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही करे.अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

Also Read: आज का मकर राशिफल 10 नवंबर, परिजनों-मित्रों से भी अनबन हो सकती है

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने काम को लेकर सचेत होंगे और मन लगाकर अध्ययन करेंगे. इसका परिणाम उन्हें जल्द ही मिलेगा. स्कूल में पढ़ रहे छात्रो को अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा और उनके द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जायेगा.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

Also Read: आज का कुम्भ राशिफल 10 नवंबर, जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी रहेगी

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्राइवेट जॉब करते है तो ऑफिस में कुछ लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते है. उनके द्वारा आपके बारे में भ्रांति फैलाने का भी प्रयास किया जायेगा. ऐसे में आप ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

Also Read: आज का मीन राशिफल 10 नवंबर, धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा

आपका दिन मंगलमय हो
संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola