Aaj Ka Rashifal 09 September 2024: मिथुन और सिंह राशि वाले रहे सावधान, जूझना पड़ सकता है दुर्घटना और बाधाओं से
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Sep 2024 7:01 AM
Aaj Ka Rashifal 09 September 2024
Aaj Ka Rashifal 09 September 2024: आज 9 सितंबर 2024 सोमवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा. इसके बारे में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से
Aaj Ka Rashifal 09 September 2024: आज 08 सितंबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल
मेष राशि वालों की पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी
मेष-भूमि-भवन-वाहनादि कार्यों में सफलता,पुरानी समस्याओं को सुलझायेंगे,घर की अपेक्षा बाहरी लोग ज्यादा मदद करेंगे.पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी,धर्म-कर्म-आध्यात्म में रूचि रहेगी, विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
वृष राशि वालों को नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी
वृष-कठिन परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी.लम्बित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी,नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकता है,श्रेष्ठजनों का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा.
मिथुन राशि वालों के कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएगी
मिथुन-परिस्थिति में सुधार होगा,कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आएगी परंतु आप अपनी चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे,रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे.भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे,विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यवसाय में रूचि बढ़ेगी,व्यवसाय में लाभ होगा.
कर्क राशि वालों की आय में कमी होगी
कर्क-लाटरी,जुआ,सट्टे में पैसा न लगाएं,व्यस्तता अधिक रहेगी,बाहरी यात्रा का योग है,गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा.सम्पत्ति सम्बन्धी अनेक समस्याएं उत्पन्न होगी,आय कम होगी.जिसके कारण बचत कम होने से मन उदास रहेगा.
सिंह राशि वाले वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं
सिंह-वाद-विवाद लड़ाई-झगड़े से दूर रहें,वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं,दुर्घटना होने की आशंका.अपने सेहत का ध्यान रखें.आप इस समय किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं,व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ने की संभावना.
कन्या राशि वालों को शिक्षण सस्थानों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा
कन्या-आय कम परंतु व्यय आशा से अधिक होगा,मन में वैचेनी रहेगी,अपने वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें.रोजी-रोजगार के क्षेत्र में प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी,विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मनोवांछित शिक्षण सस्थानों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.
तुला राशि वालों नए वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं
तुला-महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे,रोमांस के लिए समय ठीक है,प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी,नवीन कार्य की योजना बनेगी,घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी सम्भव है.विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी,परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे,स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक राशि वालों को परेशानी एवं बाधा का सामना करना पड़ेगा
वृश्चिक-उद्योग-धंधे में कुछ परेशानी एवं बाधा का सामना करना पड़ेगा,आर्थिक परेशानी होगी.परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा.रिस्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा,विवाहादि शुभ कार्य सम्पन्न होगा.बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होगा.
धनु राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा
धनु-भाग्योदय के अवसर मिलेंगे,मन प्रसन्न रहेगा.परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी,शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी,नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी.जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी,अवाहित हैं तो विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.
मकर राशि वाले आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी
मकर– बकाये रकम की प्राप्ति होगी,आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी.घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण, दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे,जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे वह पूरा होने की संभावना है,लम्बे समय से चली आ रही चिन्ता समाप्त होगी.
कुंभ राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिलेगा
कुंभ-संतान आज्ञाकारी रहेगी,कोई शुभ समाचार मिलेगा.आज आप व्यस्त रहेंगे,लम्बित काम निपटायेंगे,स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेगी,प्यार में सफलता मिलेगा,पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा,किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा.
मीन राशि वाले बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करेंं
मीन-समय कष्टकारी है,बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करेंं,आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें.अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है,विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे,संतान पक्ष को लेकर मन कुछ चिन्तित रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










