Surya Grahan 2024 Rashi Effect: पितृ पक्ष के दौरान लगने जा रहा है सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Sep 2024 1:44 PM
Surya Grahan 2024 साल के दूसरे सूर्यग्रहण पर राशि पर पड़ेगा ये असर
Surya Grahan 2024 Rashi Effect: साल का दूसरा सूर्यग्रहण पितृ पक्ष के दौरान 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है. यहां जानें इससे राशियों पर क्या असर होगा.
Surya Grahan 2024 Rashi Effect: इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर पितृपक्ष के दौरान लगने वाला है. यह खगोलीय घटना ज्योतिष और सनातन धर्म में महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है.
कहां कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण ?
यह दक्षिणी प्रशांत महासागर से शुरू होकर उत्तरी अमेरिका को पार करते हुए मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से गुजरेगा. इस बीच, आंशिक सूर्य ग्रहण कोस्टा रिका, क्यूबा, अरूबा, केमैन द्वीप, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका सहित अन्य स्थानों पर दिखाई देगा.
कब शुरू होगा सूर्यग्रहण और कब होगी इसकी समाप्ती ?
2 अक्टूबर 2024 का सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगी.
कब से लगेगा सूतक काल ?
सूर्य या चंद्र ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, जिसके दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से मना किया जाता है. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. क्योंकि जिस समय सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी, भारत में रात होगी, फिर भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इस दौरान पूजा-पाठ और भगवान का नाम जप सकते हैं.
सूर्यग्रहण के दौरान इन राशियों पर पड़ेगा असर
मेष राशि: साल के दूसरे सूर्यग्रहण के कारण मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास और मनोबल में कमी आ सकती है.
Surya Grahan 2024: पितृपक्ष के साए में लगने जा रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें समय
Surya Grahan 2024: लगने वाला है साल का दूसरा सूर्यग्रहण, जानें कैसे लगता है सोलर एक्लिप्स
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को ऑफिस में परेशानी उठानी पड़ सकती है. आपके स्वभाव में क्रोध उत्पन्न हो सकता है.
कर्क राशि: इस सूर्यग्रहण के कारण कर्क राशि वालों को खर्चे उठाने में परेशानी हो सकती है.
मीन राशि: साल के दूसरे सूर्यग्रहण के कारण मीन राशि के जातकों को भी परेशानी हो सकती है. घर में अस्थिरता का माहौल पैदा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










