Aaj Ka Panchang 28 June 2024: आज सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जाने पंचांग मे शुभ-अशुभ समय
Published by : Kajal Kumari Updated At : 28 Jun 2024 5:50 AM
Aaj ka panchang
Aaj Ka Panchang 28 June 2024: पंचांग ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो सदियों से भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है. इसमें विविध ज्योतिषीय गणनाएं शामिल हैं, जिनके माध्यम से शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की चाल, तिथियों का महत्व, नक्षत्रों का प्रभाव, तथा विभिन्न मुहूर्तों का निर्धारण किया जाता है.
Aaj Ka Panchang 28 June 2024: आज 28 जून 2024 दिन शुक्रवार है. वहीं पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो शाम 05 बजकर 42 मिनट के उपरांत अष्टमी में परिवर्तित हो जाएगी. पंचांग दैनिक जीवन को आकाशीय मार्गदर्शन प्रदान करता है. यह चंद्रमा के चरण, ग्रहों की स्थिति और शुभ समयों को जोड़कर रचा गया है जो धार्मिक कार्यों, व्यापारिक निर्णयों और व्यक्तिगत मील के लिए महत्वपूर्ण होता है. इसमें न केवल तारीखों की मान्यता है, बल्कि यह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है, जो नए कार्यों की शुरुआत, त्योहारों का आयोजन, और संबंधों में समायोजन के लिए सर्वोत्तम समय बताता है. आज का पंचांग में देखें आज का शुभ अशुभ समय-
28 जून शुक्रवार 2024
- आषाढ़ कृष्ण पक्ष सप्तमी शाम -05:42 उपरांत अष्टमी
- श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
- सूर्योदय-05:01
- सूर्यास्त-06:44
- सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद उपरांत उत्तरा भाद्रपद ,
- योग – सौभाग्य ,करण-भ ,
- सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- कुम्भ , मंगल-मेष , बुध- मिथुन , गुरु-वृष ,शुक्र-
- मिथुन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
चौघड़िया शुक्रवार
- प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
- प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
- प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
- प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
- दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
- दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
- दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
- शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर
उपाय
भगवान गणपति की उपासना करें. साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें.
आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










