मीन राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर सताएगी क्रश की याद, पार्टनर के साथ मनमुटाव की आशंका

Updated at : 08 Feb 2026 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal

आज का मीन राशिफल 08 फरवरी 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 08 Febuary 2026: आज 08 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा है, जो नई सोच और सोशल लाइफ के लिए बेहतरीन है. चंद्रमा तुला राशि में रहकर रिश्तों में बैलेंस ला रहे हैं. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. .

विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal 08 Febuary 2026: मीन राशि (Pisces): शनि की स्थिति और चंद्रमा का गोचर मन में थोड़ी बेचैनी पैदा कर सकता है. आज का दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है. मन में अजीब सी घबराहट या बेचैनी महसूस होगी. पारिवारिक समस्याओं की वजह से स्टूडेंट्स का पढ़ाई से मन भटक सकता है. मेडिटेशन करें और खुद को शांत रखने की कोशिश करें.

करियर-बिजनेस: शनि की आपकी राशि में स्थिति और चंद्रमा का गोचर करियर में थोड़ी सुस्ती ला सकता है. पेंडिंग कामों का बोझ आपको परेशान करेगा. बिजनेस में आज कोई बड़ा रिस्क न लें, क्योंकि चंद्रमा की स्थिति आर्थिक भ्रम पैदा कर सकती है. धीरे-धीरे बढ़ना ही आज की श्रेष्ठ नीति है.

लव लाइफ: प्रपोज डे के दिन पारिवारिक समस्याओं और शनि के दबाव के कारण लव लाइफ में थोड़ा ठंडापन रह सकता है. पार्टनर के साथ संवाद की कमी के कारण मनमुटाव हो सकता है. प्रपोज डे पर सिंगल्स को क्रश की यादें सता सकती हैं. इसलिए वे एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे.

हेल्थ: मन में अजीब सी घबराहट या बेचैनी महसूस हो सकती है. शनि के प्रभाव से पैरों में भारीपन या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है. आज आपको प्राणायाम और ध्यान पर विशेष जोर देना चाहिए ताकि मानसिक अशांति कम हो सके.

सावधानी: नकारात्मक विचारों और डिप्रेशन जैसी स्थिति से बचने के लिए खुद को व्यस्त रखें.

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें.

शुभ अंक- 4. शुभ रंग- नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola