Aaj Ka Love Rashifal, 29 मई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 May 2023 6:54 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal, 29 मई 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

रोमांस से भरा दिन. लव पार्टनर आपसे आज फ्लर्ट कर सकता है. आप उसके साथ हर पल का आनंद लेंगे. घर में स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत आ सकती है. स्वास्थ्य में स्थिरता लाने के लिए योग-प्राणायाम आदि करें.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)


प्रेम संबंधों में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके मित्र आपसे दूरियां बनाने की कोशिश करेंगे. प्रेमी के साथ बिन बात के बहस हो सकती है. आपकी उत्तेजना रिश्तों को खराब करेगी.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)


लव रिलेशन में दिन सामान्य रहेगा. सोशल मीडिया पर दोस्ती के प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं. आलस्य के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा. अकेले युवक-युवतियों के लिये दिन आशाएं लेकर आया है. आपको आपका हमसफर मिल सकता है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम संबंधों के मामले में आज खुशियों और बहार भरा दिन है. आज अपने पार्टनर के साथ मस्ती करेंगे. विवाहित जोड़ों के बीच कुछ मसलों के कारण मनमुटाव हो सकता है. अनैतिक प्रेम रिश्तों से बचें. ध्यान रहे कि आपकी किसी गलती के कारण लाइफ पार्टनर आपसे दूरियां बना सकता है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
विवाहित दंपत्ति के जीवन में उथल—पुथल आ सकता है. विवाहित लोगों की जिंदगी में तनाव रहेगा. प्रेम के रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं. आज संयम से काम लें. किसी भी प्रकार के आवेश से बचें.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
विवाह के लिए प्रस्ताव करने का आज अच्छा दिन है. आप प्रेमी और परिवार वालों से आज अपने दिल की बात बता सकते हैं. जल्द ही आपको सकारात्मक जबाब मिलेगा. विवाहित लोगों के लिए रोमांटिक दिन है. घूमने या मूवी देखने का कार्यक्रम बन सकता है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
 अपने प्रेम संबंधों को सुदृढ़ बनाए रखने की जरूरत होगी. आप जिससे विवाह करना चाहते थे. वह आज आपकी बात टाल सकता है. अपने लव पार्टनर की मर्यादा का पूरा ध्यान रखें. ऐसा करने पर स्थितियों में बदलाव आएगा.Prabhat Khabar Graphics

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
ऑफिस में ही प्रेमी मिलने की सम्भावना है. अपनी मर्यादा का पूरा ख्याल रखें. साथ ही यह बात भी याद रहे कि रिश्ते संयम और अच्छे व्यवहार से चलते हैं.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
विवाहित जीवन में रोमांस बढ़ेगा. प्रेम के क्षण साथ बिताएंगे. काम की वजह से प्रेमी से दूरियां बढ़ सकती हैं. लव पार्टनर विदेश जा सकता है. प्रेमी की नौकरी में तरक्की हो सकती है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
लव रिलेशन के लिये दिन अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ आनन्द के पल बिताएंगे. विवाहित जोड़ों के बीच प्रेम बढ़ेगा. अविवाहित युवक—युवतियों की शादी का योग बन रहा है. यदि आप अकेले हैं तो साथी मिलेगा.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. काफी दिनों से अगर यात्रा आपकी दूरियां ला रही थीं तो अब वह सब खत्म होने का समय आ गया है. प्रेम के रिश्तों में तनाव आ सकता है. घर परिवार पर खर्चा बढ़ेगा. ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
अपने लव पार्टनर से मिलने के लिये प्रोग्राम बनाएंगे. आपस मिल कर प्रेमी और खुशी का अनुभव करेगा. पति—पत्नी मिल कर बच्चों और परिवार के लिए योजनाएं बनाएंगे. जीवनसाथी के साथ समझदारी भरा बर्ताव मन में विश्वास लाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola