Aaj Ka Love Rashifal, 9 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Jun 2023 7:22 AM
Aaj Ka Love Rashifal, 9 जून 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आप ऊर्जा से भरे हैं, परन्तु लव लाइफ में चुनौतियां ज्यादा हैं . आप अपने साथी को इम्प्रैस करने की कोशिश करेंगे. लेकिन उनका मूड आज आफ ही रहेगा. सिंगल लोगों से मित्रता होगी. रिश्तेदार आपके लिये विवाह का रिश्ता ला सकते हैं, नये मित्र या लवर जीवन में एंट्री ले सकते हैं.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहने वाला है. प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है. शादी के भी शुभ योग बन रहे हैं.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
लव मैरिज के लिये इच्छुक युवक युवतियों के लिये शुभ दिन. प्रेम विवाह की बात घर वालों से करें. अगर आप किसी को पसन्द करते हैं और अपने मन की बात बताना चाहते हैं तो अपनी भावनाएं व्यक्त करें. विवाहित दम्पत्ति में तनाव जारी रहेगा.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
इस राशि के जातक अपने लव पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं. लेकिन प्रेमी की तरफ से कोई निराशा हाथ लग सकती है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम के रिश्तों में प्यार का निवेश करने की जरूरत है. शादी कर सकते हैं, आपकी प्रेम की गाड़ी रूड बिहेवियर की वजह से रूक न जाये इस बात का ध्यान रखें.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है. आपका दिल टूटने के आसार दिखाई दे रहे हैं.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
सगाई तय हो सकती है. आपको सुन्दर जीवन साथी मिल सकता है. जो आगे चल कर आपके लिये भाग्यवर्धक रहेगा. घूमने फिरने में ज्यादा समय व्यय करेंगे.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी की नाराजगी बढ़ सकती है. लव लाइफ में मधुरता लाने के लिये पहल आपको करनी पड़ेगी. अपने लव पार्टनर से सोशल मीडिया से कनेक्टेड रहें. जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है. बच्चों का अच्छे कालेज में दाखिला हो सकता है.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आपकी सन्तान आपके लिये भाग्य ले कर आयेगी. प्रेमी जन के लिये उत्सव मनाने का दिन. आपका लवर आपको प्रपोज कर सकता है. नये लव पार्टनर की तलाश है तो वह पूरी हो सकती है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
नौकरी में सफलता मिलेगी. आफिस के कुलीग से दोस्ती बढ़ेगी जो आगे चल कर विवाह में तब्दील हो सकती है. बच्चों के साथ समय बिताएंगे. उन्हें होलिडे, घूमने, मूवी दिखाने आदि ले जा सकते हैं.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आपको सपनो का साथी मिल सकता है. जिस प्रकार का जीवनसाथी आप चाह रहे थे वह दिल के दरवाजे पर दस्तक देगा. शादी के बन्धन में बंध सकते हैं. परिवार में निकटता बढ़ेगी.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आपके प्रेमी का व्यवहार आपके माता-पिता को पसन्द आयेगा. प्यार में गहराई बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ मिल कर बिजनेस प्लान कर सकते है. खर्चों से घर का बजट बिगड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










