Aaj Ka Love Rashifal, 5 मई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 May 2023 6:17 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
अपने मन की भावनाओं को मित्र के साथ साझा करेंगे. पत्नी के रुप में लक्ष्मी का आगमन घर में होगा. आज आपका पार्टनर किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात कराएगा, जिससे आपको आने वाले समय में फायदा होगा.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
 मन रोमांचित है. संगीत मन को प्रफुल्लित करेगा, लेकिन स्थिति अनुकूल नहीं है. प्रेमी से मिलने का मौका तो मिलेगा परन्तु किसी कारणवश आप इस अवसर का लाभ नहीं उठा सकेंगे. पति-पत्नी के रिश्तों में भी तनाव रहेगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर आज आप अपने फ्रेंड को विवाह के लिये प्रस्ताव करेंगे. सावधान रहें हो सकता है कि आपका प्रस्ताव आपका साथी ठुकरा दे. आपके भाई आपको मदद करेंगे.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
रिलेशनशिप मजबूत होगी. दिन प्रसन्नता भरा है. लवलाईफ में प्रेम और विश्वास की वृद्धि होगी. आज ऑफिस में सम्मान मिल सकता है. विवाह योग भी बन रहा है. अगर आप अविवाहित हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 मन उदास हो सकता है. आपके प्रेम सम्बन्धों में समस्याएं आ सकती हैं. लव पार्टनर रुठ सकता है. आपको नरमी से, प्यार से मनाना पड़ेगा. रिश्तों को मजबूत करने में मां का सहयोग मिलेगा. अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आज का दिन प्रोग्राम तय करने के लिये उत्तम है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
 लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. हो सकता है आपका प्रेमी आपको इम्प्रेस करने के लिये झूठ बोले, सही और गलत का आंकलन आपने करना है. आपका लाईफ पार्टनर आपके लिये गिफ्ट में आभूषण ला सकता है. दिन अच्छा रहेगा.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
उत्सव मनाने का दिन है. पार्टनर से खुशी की खबर मिलेगी, जो जीवन में स्थिरता लायेगी. पति-पत्नी जीवन की महत्वपूर्ण योजना बनायेगें, जिससे लाईफ में खुशहाली आयेगी. जो जातक विवाह करना चाहते है, उन्हे अभी इंतजार करना पड़ेगा. कान या दांत का दर्द सता सकता है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 आज का दिन बेकार के वाद-विवाद में नष्ट होगा. लेकिन जीवनसाथी से विचारों पर तकरार होगी. प्रेमीजन के लिये खुशखबरी है. हृदय रोमांच से भरपूर कुछ करने को आतुर है. शाम आनंद और प्यार से भरपूर रहेगी. चाहत पूरी होगी.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज परिवार के अधूरे कार्यों को पूरा करने में गुजरेगा. समय नहीं मिलेगा. अपने पार्टनर या फ्रेंड को भी समय नहीं दे पायेंगे. जिस कारण आपका साथी आपसे रुठ सकता है. व्यापार के लिये यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. सिरदर्द दिन खराब कर सकता है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज समय आपके पक्ष में है. आज हर्ष और उल्लास का दिन है. आज आपकी मनोकामना पूरी होगी. अपने प्रेम में गर्माहट महसूस करेंगे. आपकी लव लाइफ की नींव मजबूत होगी.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
यात्रा से आज लाभ मिलेगा. ये मित्र बनेंगे. मनचाहा कार्य कर के खुशी मिलेगी. अपने प्रेमी को अगर अपने परिवार से मिलाना चाहते हैं तो समय शुभ है. आपके प्रेम को परिवार की स्वीकृति मिलेगी.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आफिस में काम की अधिकता के कारण आप अपने गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड से मिल नहीं पायेंगे. मन उदास होगा. जिस कारण घर में भी झगड़ा हो सकता है. केतु- आप के प्रेम के घर में सूर्य के साथ गोचर कर रहा है यह आपसी दूरियां लायेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola