ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 27 October 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 27 Oct 2023 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 27 October 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 27 October 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी. इसके अलावा आपके किसी पुराने दोस्त से आपकी खराब हुई दोस्ती भी सही हो सकती है, लेकिन उसके लिए आपको पहल करने की जरूरत है. आपका प्यार आपके लिए कुछ सरप्राइज कर सकता है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
विवाहित जन के बीच कुछ गलतफहमिया उतपन्न हो सकती हैं. व्यस्तता के कारण अपने लव पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. व्यक्तिगत समझदारी आपसी मधुरता बढ़ाएगी. विवाह को लेकर मुश्किलें आ सकती हैं.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपको कोई खास मिल सकता है. जिसका शायद आपको इंतजार है. लेकिन हां, आप उनसे बात करने की जल्दी ना करें, वरना चीजें सही होने के बजाय खराब हो सकती है. चीजों को थोड़ा समय दें और उसी हिसाब से आगे बढ़ें.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
 विवाहित जन अपने रिश्तों में ताजगी लाने के लिए इन्ट्रेस्टिंग विकल्प सोच सकते हैं. प्यार भरी बात आपसी तकरार को कम करेगी. धन एवं बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आपके पार्टनर से आज आपकी लड़ाई हो सकती है. लेकिन इस बात से घबराने वाली कोई बात नहीं है. बस आप कोशिश करें कि वो लड़ाई आगे ना बढ़े और आप दोनों के बीच की बहस ना बढ़े. वरना आपका रिश्ता खराब हो सकता है, यहां तक कि आपका रिश्ता टूट भी सकता है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है. रोमांस का मौका मिलेगा. जीवनसाथी के लिये प्रगतिशील दिन है. आज प्रेमी के ऊपर खर्च कर सकते हैं. विवाहित जीवन में मधुरता रहेगी.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
इस राशि वाले को अपनी तरफ से काफी कोशिश करनी पड़ सकती है और यह कोशिश आपकी दिन के अंत में सुखद अनुभव लेकर आएगी. आज आपको आपके से कोई खुशखबरी मिल सकती है, साथ ही पुरानी यादें भी ताजा हो सकती है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज आपको कोई पसंद आ सकता है, जिसके साथ आपकी दोस्ती लंबी चलेगी. अगर आप अकेले हैं तो आपकी यात्राएं ज्यादा होंगी. नए लोगों से नए रिश्ते बनेंगे.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
किसी भी प्रकार की आउटिंग आदि आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि आज आप अपने पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय घर पर ही बिताएं, ताकि आपके रिश्ते में किसी प्रकार की कोई हानि ना आए.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आपके आकर्षण और स्मार्टनेश का लोग लोहा मानेंगे. रोमांचक और रोमांस से भरा दिन है. लव पार्टनर के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे. पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
 आपका पार्टनर अगर आपसे दूर जाने की कोशिश कर रहा है तो आप उनसे बैठकर इस बारे में बात करें. या फिर अगर आपको लगता है कि आपकी किसी गलती के कारण वो आपसे दूर जा रहा है तो आप उनसे बात करें और चीजों को सही करने की कोशिश करें.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
किसी भी चीज की अधिकता बुरी होती है. आपके मिजाज की रंगीनी आपको परेशानी में ड़ाल सकती है. बर्दास्त में कमी के कारण प्रेमी से झगड़ा हो सकता है. जरूरत है दृष्टिकोण बदलने की. प्रगति का दिन है. महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola