ePaper

23 February 2024 Ka Love Rashifal: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें लव राशिफल

Updated at : 23 Feb 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
23 February 2024 Ka Love Rashifal: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal, 22 फरवरी2024

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
नए लव लाइफ की शुरुआत कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद पैदा हो सकता है. हालांकि आपसी बातचीत के जरिए इसे सुलझा सकते हैं. अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलने के योग हैं.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
कन्फ्यूजन के कारण रिश्तों में तनाव आएगा, नए  प्रेम संबंध बन सकते हैं. नये रिश्ते  जीवन में मधुरता  लाएंगे. आपको अपने भावनाओं पर कंट्रोल नहीं है, जिस कारण आप कोई गलत हरकत कर सकते हैं. जिस कारण साथी नाराज हो सकता है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. नए पार्टनर बनाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेना अच्छा होगा. रिश्तों में किसी प्रकार की बाधा आने से मन चिंतित रहेगा. किसी चाहने वाले मित्र का अचानक बुलावा आ सकता है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
घर में रख रखाव को लेकर तनाव रहेगा. आप मिलनसार है और अपनी इस योग्यता से फायदा उठायेंगे.  संभावना बन रही हैं नये रिश्ते की जो विवाह भी हो सकता है. अगर आप अपने लवर से दूर रहते है तो आज मिल सकते हैं. विवाह के लिए आप एक खूबसूरत पढ़ा लिखा साथी चाहते हैं. आप आज जो संबंध बनाएंगे, वह लंबा चलेगा.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज का दिन मौज-मस्ती भरा बीतने वाला है. पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहने वाले हैं. लव लाइफ में किसी का दखलअंदाजी से परेशान रहेंगे.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
परिवार का दबाव आज ज्यादा है. दो तरफ़ा बात करने से बचें.  आज आप अपने प्रियतम से मिल पाएंगे. मोबाईल सोशल मीडिया पर ही चैट कर पाएंगे. अपने पिता से अलगाव की स्थिती बन सकती है  ,बहन को मन की बात कहे  वह आपकी मदद करेंगी स्थिती में सुधार आयेगा.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
 प्यार प्रसंग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. हालांकि आपका मन बैचन रह सकता है. लव पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ने वाला है. दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी. विवाह संबंधी निर्णय ले सकते हैं.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 साथी से धन का लाभ हो सकता है लेकिन भाई से मनमुटाव सम्भव है. अगर आप साथी चाहते है तो  नए लव रिलेशन  बन सकते हैं. कुछ लोगो के अनैतिक लव रिलेशन और रोमंटिक  मिजाज दिन को रोमांचित बनाएगा  जीवनसाथी की  तरक्की हो सकती है. प्रेमिका के साथ घंटों फोन पर बात होगी.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
प्रेमी से मिलने के लिए जा सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है. अकेले में समय बिताने से बचें. वरना मानसिक पीड़ा परेशान करेगी. लव-पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
विवाह के लिए   नौकरी पेशा साथी मिल सकता है.  जीवनसाथी के  साथ हॉलिडे प्लान  करेंगे. अपने मन की बात अपने प्रेमी से कीजिये. अपने प्रेमी पर विश्वास  कर आप प्रेम की नयी अनुभति महसूस करेंगे.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम संबंध में किसी प्रकार का वर्चस्व बनाने की कोशिश करने से बचें. हालांकि पार्टनर को किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसके लिए प्रयास करने वाले हैं. दाम्पत्य जीवन में आपार खुशियां मिलने वाली है.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 प्रियतम के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रेमिका के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जाने के योग हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. उन्हें खुश करके के लिए हर तरह से कोशिश कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola