Aaj Ka Love Rashifal, 8 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Apr 2023 6:35 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा. प्रियतम आपकी आर्थिक मदद कर सकता है. वह आपकी भावनाओं की कद्र करेगा. अगर शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन भी सुखी रहेगा. जीवनसाथी आपके ताकत बनेगा.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

पहले से स्थाई प्रेम संबंधों के होते हुए भी आप टाइम पास के लिए ऑनलाइन फ्लर्ट कर सकते हैं. मंशा बुरी नहीं होगी बस यूं ही मन किसी से बात करने की जिद कर सकता है. तो हो सकता है कि आप दिल की इस जिद को पूरा करने के लिए तीर चलाने शुरु कर दें.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी. इसलिए उनका पूरा ख्याल रखें. साथ ही संतान का भी ख्याल रखें. वहीं अगर किसी से प्रेम करते हैं तो आपके प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

अगर आप पहले से प्यार-मोहब्बत में बंधे हैं तब आज की ग्रह स्थिति आपको फिर से एक-दूसरे से प्यार करने की इजाजत दे रही है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है. आज जीवनसाथी का मूड अच्छा होगा. वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

आप जिसे गहरी दोस्ती समझ रहे थे वास्तव में यह इससे कुछ बढ़कर है. इसका अहसास आपको हो सकता है. हर समय बात-बात करते अब आपको यह बात पता

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है. जीवनसाथी आपसे घरवालों की शिकायत कर सकता है. प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. रिश्ते में किसी तीसरे शख्स के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

मन बेचैन रह सकता है क्योंकि आप बाहर निकलकर अपने पंखों को फड़फड़ाना चाहेंगे, जो कि मुमकिन नहीं हो पाएगा. प्रेमी भी आपको आज नजरअंदाज कर सकता है जिससे आप क्रोध में उसे खरी-खोटी सुना सकते हैं.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा. आज जीवनसाथी आपको कोई आपकी मनपसंद डिश बनाकर खिला सकता है. प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन अच्छा है, पर साथी से मिलने का बहुत मन करेगा.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

प्रेमी से कुछ सीरियस मुद्दों पर बातचीत कर आप अपने प्रश्नों का उत्तर चाहेंगे. लेकिन जो जवाब आपको मिलेंगे उनसे आप कतई संतुष्ट नहीं हो पाएंगे. आप हैरान हो सकते हैं कि प्रेमी सीधे प्रश्न का सीधा उत्तर ना देकर गोल-गोल घुमा गया.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कोई आपके रिश्ते में अड़चन डाल सकता है. शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. लेकिन साथी के नौकरी-पेशे को लेकर आप चिंतित रहेंगे.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है. प्रियतम को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. इसलिए ऐसा कुछ भी न कहें जिससे उनके दिल को चोट पहुंचे. शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola