Aaj Ka Love Rashifal, 28 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Jan 2023 8:31 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेमी से किसी बात पर बहस हो सकती है. प्रेमिका के साथ किसी खास स्थान पर घूमने जा सकते हैं. लव लाइफ में रोमांस बढ़ने वाला है. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है.वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
जीवनसाथी के साथ आपसी प्यार बढ़ता हुआ नजर आएगा. पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.किसी खास जगह पर घूमने जा सकते हैं. अचानक लव पार्टनर से मुलाकात होगी.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
चोरी-छिपे जिससे प्यार करते हैं उससे मुलाकात होगी. लव लाइफ में आपसी प्यार बढ़ता हुआ नजर आएगा. लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी होने वाली है. शादीशुदा लाइफ में आपसी मनमुटाव होगा.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
लव पार्टनर के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी, जिससे लाइफ खुशहाल नजर आएगा. लव लाइफ में आपसी प्यार बढ़ने वाला है. प्रेमी कुछ अच्छा उपहार देने वाला है. जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
इस राशि के जातक प्रेमी से शादी की बात आगे बढ़ा सकते हैं. रोमांस के मामले में आज का दिन खास साबित नहीं होगा. पार्टनर से बहस को लेकर परेशान हो सकते हैं. पत्नी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. जीवनसाथी की सेहत का खास ख्याल रखना होगा.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
इस राशि के शादीशुदा लोगों की लाइफ में दिक्कतें बढ़ने के योग हैं. आर्थिक मुद्दों पर बहस करने से बचें. किसी करीबी से दूरी बन सकती है. कई प्रयासों के बाद भी साथी मनाने में विफल रहने वाले हैं.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
पार्टनर के साथ बराबर संपर्क में बने रहेंगे. लव लाइफ में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा. वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहने वाला है. किसी घरेलू कारण से पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज किसी नए रिश्ते में व्यस्त रहने वाले हैं. लव लाइफ में एक दूसरे के साथ खुशहाल रहने वाले हैं. वैवाहिक जीवन में आपकी मनमुटाव होगा. किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव लाइफ को रोमांचित बनाने के तरीके खोजने होंगे. लव पार्टनर के साथ आगे बढ़ने के फैसला ले सकते हैं. शादीशुदा लाइफ में सामान्य रहने वाला है. अविवाहित जातक शादी के लिए तैयार हो सकते हैं.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
कार्यस्थल पर किसी साथी से प्यार का इजहार करने से बचें. आपका निशाना गलत हो सकता है. पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में किसी अन्य के चलते अशांति हो सकती है.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
लव पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है. किसी करीबी को अपनी दिल की बात बता सकते हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से किसी से निकटता न बढ़ाएं. अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. प्रेमी से किसी भी मसले पर नाराजगी भी हो सकती है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
इस राशि के जात अगर आज अपने दिन की बात कहने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ दिन के लिए टाल दें. लव पार्टनर के करीब आने के लिए नए तरीके खोजेंगे. प्रेमी को कोई खास उपहार दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










