Aaj Ka Love Rashifal, 17 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Dec 2022 8:05 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

आज आप प्रेम में किये गये वादों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. आज का दिन रोमांटिक है. लव लाईफ में मधुरता आयेगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

विदेश से विवाह का रिश्ता आ सकता है. प्रेम विवाह का पूरा योग बन रहा है. अपनी वाणी से आप ससुराल पक्ष का मन मोह लेंगे. बच्चों से आज खुशखबरी मिल सकती है.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

आपको अपने रिश्तों को संभालने की जरूरत है. आज रिश्तों में विश्वास और प्यार की आवश्यकता है. अपने पार्टनर के मन से अविश्वास की भावना को मिटाएं.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

आज मन में खुशी का वास है और जीवनसाथी का भी साथ है. प्रेमी के साथ कुछ सुखपूर्ण पल व्यतीत करेंगे. यदि आपका प्रेमी नाराज है तो अपनी मनभावन बातों से उसे मना लें. अपने प्रेमी से अगर विवाह करना चाहते हैं तो शुभ समय आ गया है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

प्रेम संबंधो के लिए दिन बहुत उत्तम है. घर-परिवार या पति-पत्नी में कहासुनी हो सकती है. आपके एक से अधिक प्रेम-सम्बन्ध आपके बीच दूरियां बढ़ा सकते हैं. व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं. नवयुवक-युवतियों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कार्यवश आज अपने प्रियजन से दूर जा सकते हैं. अगर आपका लव रिलेशन टूट चुका है तो जीवन में प्रेम की वापसी हो सकती है. कही घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

आज आपकी प्रेमी से मुलाकात होगी. आप पार्टी के मूड में हैं तो जा सकते हैं. पति-पत्नी में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है. आपकी कोशिश रहेगी कि आपके अपने पार्टनर के साथ सम्बन्ध मजबूत हों. भाई बहन से बिगड़े हुए रिश्ते सुधरेंगे.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

युवक युवतियों की लव लाईफ बेहतर होगी. अपने लव पार्टनर को अपने मन के विचार व्यक्त कर खुशी और हल्कापन महसूस करेंगे. शाम को आपका प्रेमी पूरी उमंग और जोश के साथ घूमने जा सकता है. वैवाहिक दंपती के बीच आपसी संतुलन बिगड़ सकता है.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

आपका लवर आपकी कंजूसी के कारण नाराज हो सकता है. एक दूसरे की इज्जत करना जरूरी है. आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है. ससुराल पक्ष से अचानक अच्छी खबर मिल सकती है. प्रेमी की सेहत खराब होने की संभावना है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

लव लाईफ के लिए दिन अनुकूल नहीं है. कुछ गलतियां आपने कभी प्रेम में या जीवन में की थी वो आज उजागर हो सकती है. शादी के रिश्तों ताजगी और रोमांस बढ़ेंगे. प्रोफेशनल लाईफ में चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

प्रेमी के साथ घर वालों को लेकर कहासुनी हो सकती है. विदेश जाने का योग बन रहा है और यात्रा संभव है. जीवनसाथी परेशान है ऐसे में आपकी सलाह और सहारा उनकी परेशानियों को कम करेंगी. प्रेमी का दिल जीतने के लिये आप उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

विवाह योग्य व्यक्तियों के विवाह की बात आज पक्की हो सकती है. दिल रोमांटिक है परन्तु साथी से सम्बन्ध बनाने के लिए परिवार का साथ कम मिलेगा. मेहनत करनी पड़ सकती है. प्रेमी के गिफ्ट पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola