ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 14 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 14 Jan 2023 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 14 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 प्रेमी से भरपूर प्यार मिलेगा. परिवार आपके रिश्तों में साथ देगा. पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में मधुरता लाने के लिये, संयम और धैर्य से काम लेना पड़ेगा. बेकार के खर्च बढ़ सकते हैं. बजट बना कर चलेंगें, तो राहत मिलेगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
 लव पार्टनर के साथ भरपूर समय व्यतीत करने वाले हैं. प्रेमिका के साथ अपनी भावनाओं को शेयर कर सकते हैं. प्रेमी से प्यार भरा संदेश मिलने वाला है.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आप अपने साथी की यादों में खोए रहने वाले हैं. जीवनसाथी के साथ मन की बात साझा करेंगे. अविववाहीत जातकोंन को रिश्ता आएगा. शादीशुदा लाइफ में साथी से तनाव हो सकता है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
 प्रेम में सब कुछ जायज है, यह कहावत चरितार्थ सिद्ध होगी. कुछ लोग विपरीत लिंग के आर्कषण के कारण रोज नया दोस्त बना सकते हैं. अकेले युवक-युवतियों के नये मित्र बनेंगे. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

लव पार्टनर से रिलेशन और अधिक गहरा होगा. समझदारी से पार्टनर को मोहित कर सकते हैं. रूठे हुए साथी को मानने में पसीना छूटेगा. दाम्पत्यजीवन में खटाह रहने वाला है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
सोशल मीडिया पर नए मित्र बनेंगे. प्रेम के रिश्ते आपके मन में चंचलता ला सकते हैं. पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. प्रेमी के साथ विदेश जा सकते हैं.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
साथी से मिलने के लिए किसी एकांत स्थान पर जा सकते हैं. प्यार का इजहार साथी के समक्ष करने वाले हैं. उनकी ओर से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी. शादीशुदा लाइफ में साथी से झगड़ा हो सकता है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

आज जो मांगेंगे मिलने की सम्भावना है. आपका आकर्षण मित्र व प्रेमी को प्रभावित रहेगा. काफी लोग आपसे दोस्ती करने की इच्छा प्रकट कर सकते हैं. विवाहित जीवन में किसी तीसरे के आ जाने के कारण जीवनसाथी से अनबन रहेगी. कुछ लोग लिव इन रिलेशन में रहने के लिये उत्सुक हो सकते हैं.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज का दिन यादगार साबित हो सकता है. रोमांटिक यादों को समेटने का अवसर मिलने वाला है. प्रेमिका के साथ अनावश्यक बातचीत से विवाद खड़ा होगा. अविवाहित जातकों को विवाह में देरी की संभावना है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
काम में व्यस्तता के कारण प्रेमी के साथ किये वादे पूरे नहीं कर पायेंगे. यात्रा दूरियां और बढ़ा सकती हैं. आफिस या कार्यस्थल पर नये दोस्त बनेंगे. दोस्ती प्रेम संबंध बदलने पर आप खबरों की खबर में रह सकते हैं. जीवनसाथी को तरक्की या सम्मान मिल सकता है. आज का दिन खुशियां मनाने का है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
 लव पार्टनर के साथ रोमांचित रहने वाले हैं. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं. लव लाइफ में एक दूसरे के करीब आने वाले हैं. ससुराल पक्ष से कुछ नया समाचार सुनने को मिलेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात संभव है. जिसके साथ आगे दोस्ती नया मोड़ ले सकती है. प्रेमी अपनी मधुर वाणी से आपके कान में प्यार के कुछ बोल बोल सकता है, जो आपको रोमांच से भर देगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola