Aaj Ka Love Rashifal, 10 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Dec 2022 7:40 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए समय निकाल सकते हैं. शादीशुदा लोगों को खुशखबरी मिलने वाली है. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बितान के लिए किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपका मन खुश रहेगा. प्रेम संबंधो को लेकर आपका दृष्टिकोण बदल सकता है. अहंकार में कोई कड़वी बात किसी से भी ना कहें. उत्तेजना को नियंत्रण में रखें. नए दोस्त बनेंगे. जीवन में नए साथी का आगमन हो सकता है. कुछ जातकों को सरकार से फायदा मिलेगा.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
लव लाइफ में रोमांस के लिए पार्टनर से मिलना जुलना होगा. वैवाहिक जीवन में पत्नी का रोष सहना पड़ सकता है. प्रेमी के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. प्रेमिका आज खुलकर बातचीत करने का अवसर देगी.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रसन्नता और खुशियों भरा दिन. विवाह का रिश्ता आ सकता है. मन में खुशी के लड्डू फूटेंगे. जैसे साथी की कल्पना करते है वैसा साथी मिल सकता है. अकेले युवक युवतियों के नए रिश्ते बनेंगे.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
जो लोग पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनकी कोशिश पूरी होगी. विवाह के लिए उत्सुक जातकों को इसका प्रस्ताव मिलने वाला है. प्रेमी आज आपसे खफा रह सकता है. पत्नी के साथ किसी पारिवारिक मसले पर अनबन हो सकता है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
दिन भर रोना, रूठना, मनाना चलता रहेगा. कुछ जातकों को सरकारी कार्य से फायदा मिल सकता हैं. आज आप काम में व्यस्त रहेंगे. परिवार को समय नहीं दे पाएंगे. जरूरत है अहंकार को नियंत्रण में करने की.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
लव लाइफ में रोमांस का भरपूर अवसर मिलने वाला है. पहली मुलाकात में किसी से प्यार हो जाएगा. जिस प्यार के बारे में आपके मन में बहुत दिनों से चल रहा है वह करीब आएगा. वैवाहिक जीवन में रुकावट आ सकती है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी का साथ पाकर मन मतवाला हो रहा है. आपका उतावलापन, ऊर्जा प्रेमी को आकर्षित करेगी. आपके प्यार को परिवार की हरी झंडी मिलेगी.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
घर वाले आपकी शादी के लिए योग्य लड़की ढूंढ सकते हैं.आज लव लाइफ में निराशा हाथ लग सकती है. प्रेमी का मन को मोहने वाला संदेश मिलेगा. प्रेमिका के साथ प्यार का इजहार करने में घबराहट महसूस होगी.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज आपके लिए रोमांटिक और खूबसूरत दिन रहेगा. पति-पत्नी की उलझनें कम होंगी. हर वक्त पार्टनर आस पास रहेगा. नए रिश्ते बनेंगे.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
लव पार्टनर किसी रोमांटिक यात्रा के लिए तैयार हो सकता है. लव लाइफ में मुश्किलें बढ़ेंगी. वैवाहिक जीवन में पत्नी की इच्छापूर्ति के लिए धन खर्च होगा. अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव तो मिलेगा, लेकिन तय नहीं होगा.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेमी से तकरार हो सकता है. कसमें वादे सब पूरे करने की कोशिश में आप ज्यादा भावुक हो जाएंगे. कुछ अकेले युवक युवतियों को मन का मीत मिलने में समय लग सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










