ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 9 September 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 09 Sep 2023 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 9 September 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
लव रिलेशन मैरिज रिलेशन में बदल सकता है. नये मित्र नये प्यार के रिश्ते बन सकते है. प्रेमी का फ्लर्ट करना आपको पसंद आयेगा. जीवनसाथी का रोमांटिक मूड आप इन्जॉय करेंगे.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में आ रहे तनाव दूर होंगे. पारिवारिक सुखों में वृद्धि होने के आसार हैं. लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी. जिस कारण आप भावुक हो सकते हैं.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिलने के आसार हैं. दांपत्य जीवन में खुशियों भरा दिन रहने वाला है. आज आप अपनी आपसी विवादों का निपटारा कर सकेंगे.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कोर्ट में चल रहे तलाक केस निपट सकते है. आपका आत्मविश्वास प्रेमी को पसन्द आयेगा. जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है. बिना बात के झगड़ों में मत पड़े. खर्च बढ़ेंगे संभल कर रहे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. पुराने प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. नए लव रिलेशन बनाते समय काफी सावधानी बरतनी होगी.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आपका आकर्षण और सुन्दरता सबका मन मोह लेगी. अतिरिक्त आय के साधन बन सकते है. वातावरण को अपनी प्यारी और मीठी बातों से खुशनुमा बनायें. बेकार की अफवाहों से दूर रहे.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
 प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं. दिन रोमांस से भरा रहने वाला है. लेकिन ध्यान रखें कि कोई करीबी व्यक्ति आपके रिलेशन को खराब भी कर सकता है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमियो के जीवन में बहार आयेगी. मन खुश रहेगा. अगर आपका ब्रेकअप हो चुका है तो आज लव पार्टनर से फोन पर बात करने की कोशिश करें. शायद जीवन में लव वापस आ जाये. विवाह की तारीख तय होने में देरी हो सकती है. लव रिलेशन में सार्थकता आयेगी.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ में किसी खास दोस्त के कारण तनाव उत्पन्न हो सकते हैं. लेकिन अपने रिश्ते में विश्वास को कम न होने दें और सामने वाले की भी बात सुने.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
लव रिलेशन के सम्बन्धों को ठोस बनाने की जरूरत है. आपका साथी आपसे रुठ सकता है. आपके द्वारा थोड़ी सी मेहनत दूरियां कम करेगी पिता की सलाह से रिश्तों में मधुरता आ सकती है. बिना बात की बहस पति-पत्नी का झगड़ा बढ़ा सकता है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
जो जातक अभी लव रिलेशन में नहीं है. आज उनकी लव लाइफ में कोई आ सकता है. शादी करने के इच्छुक जातकों को मनचाहा हमसफर मिलने की उम्मीद है.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
अनैतिक सम्बन्ध हर किसी के साथ फ्लर्ट करने की प्रवृति प्रेमियों में दूरियां ला सकती है. आकर्षण बना रहेगा. विवाह का रिश्ता तय होते होते रूक सकता है. घर के माहौल पर कंट्रोल में रखें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola