Aaj Ka Love Horoscope 17 January 2026: आज 17 जनवरी का लव राशिफल, जानें मेष से मीन राशि के लिए प्रेम और रोमांस के लिए कैसा रहेगा दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Jan 2026 5:00 AM
आज 17 जनवरी 2026 का लव राशिफल
Aaj Ka love Horoscope 17 January 2026: आज रिश्तों में बढ़ेगी नज़दीकियां या आएगी दूरी? जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए प्रेम जीवन का हाल और दिल से जुड़े संकेत.असली तस्वीर दिखाएगा. जानें आज प्यार, शादीशुदा जीवन और सिंगल लोगों के लिए दिन क्या संदेश लेकर आया है.
Aaj Ka Love Horoscope 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 का लव राशिफल आपके रिश्तों में चल रही उलझनों और खुशियों की असली तस्वीर दिखाएगा. जानें आज प्यार, शादीशुदा जीवन और सिंगल लोगों के लिए दिन क्या संदेश लेकर आया है.
मेष
आज दिल की बात कहने का मन करेगा. पार्टनर से खुलकर बातचीत होगी. अगर किसी बात को लेकर दूरी थी, तो वह कम हो सकती है. सिंगल लोग किसी खास की ओर आकर्षित हो सकते हैं.
वृषभ
आज प्यार में स्थिरता रहेगी. साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर बात हो सकती है. शादीशुदा लोगों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा. छोटी-छोटी बातों पर नाराज़गी से बचें.
मिथुन
आज दिल और दिमाग के बीच थोड़ा टकराव हो सकता है. बातों को घुमा-फिराकर कहने से गलतफहमी बढ़ सकती है. साफ शब्दों में बात करेंगे तो रिश्ता मजबूत होगा.
कर्क
आज भावनाएं गहरी रहेंगी. पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा. पुराने लम्हों को याद करके साथ वक्त बिताना अच्छा रहेगा. सिंगल लोग पुराने प्रेम को याद कर सकते हैं.
सिंह
आज प्यार में थोड़ा अहं आ सकता है. अपनी बात मनवाने की ज़िद रिश्ते में खटास ला सकती है. अगर आप पहल करेंगे, तो रिश्ता फिर से मधुर हो जाएगा.
कन्या
आज व्यवहारिक सोच हावी रहेगी. आप पार्टनर की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे. सिंगल लोगों को किसी भरोसेमंद इंसान से जुड़ने का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: आज शनिवार 17 जनवरी का मेष से मीन तक की राशियों के उपाय
तुला
आज रोमांस का मूड रहेगा. साथ घूमने या छोटी ट्रिप का प्लान बन सकता है. शादीशुदा जीवन में मिठास बनी रहेगी. आज का दिन दिल के करीब लाएगा.
वृश्चिक
आज प्यार में गहराई रहेगी, लेकिन शक से बचना ज़रूरी है. बेवजह सवाल करने से दूरी बढ़ सकती है. भरोसा बनाए रखें, रिश्ता मजबूत रहेगा.
धनु
आज खुलापन और दोस्ती प्यार को और मजबूत बनाएगी. पार्टनर के साथ हंसी-मज़ाक का समय मिलेगा. सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं.
मकर
आज भावनाएं व्यक्त करने में थोड़ी झिझक रहेगी. पार्टनर आपकी चुप्पी को गलत समझ सकता है. दिल की बात कहेंगे तो रिश्ता बेहतर होगा.
कुंभ
आज रिश्तों में नया जोश आएगा. कुछ अलग करने का मन करेगा. सिंगल लोगों के लिए दोस्ती प्यार में बदल सकती है.
मीन
आज प्यार में भावुकता ज्यादा रहेगी. पार्टनर की छोटी बात भी दिल को छू सकती है. एक-दूसरे को समय देना रिश्ते को और मजबूत करेगा.
ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










